राष्ट्रपति ने की इस प्रसिद्ध संत से मुलाकात: ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत; 25 मिनट चली आध्यात्मिक चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वृंदावन।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। शुक्रवार सुबह बारिश के बीच राष्ट्रपति परिवार सहित आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने संत को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। जवाब में संत ने ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
पारंपरिक तरीके से माला और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत
आश्रम में संतों ने राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से माला और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने संत प्रेमानंद महाराज को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। 19 मार्च को संत ने अपना 56वां जन्मदिन मनाया था।
आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा
करीब 25 मिनट तक चली इस मुलाकात में आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक बातचीत के दौरान राष्ट्रपति भाव-विभोर नजर आईं। इस दौरान कुटिया में सिर्फ राष्ट्रपति, उनके परिवार के सदस्य और संत के करीबी शिष्य ही मौजूद रहे। राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, दामाद गणेश हेम्ब्रम और नातिनें आद्याश्री व नित्याश्री भी मौजूद थीं।
तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति
राष्ट्रपति मुर्मू उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर रामयंत्र की स्थापना की थी। इसके बाद शाम को मथुरा पहुंचकर वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में पूजा-अर्चना की।
नीम करौरी महाराज के आश्रम भी जाएंगी
संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति नीम करौरी महाराज के आश्रम भी जाएंगी। इसके साथ ही वे रामकृष्ण मिशन अस्पताल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अत्याधुनिक कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगी। यह राष्ट्रपति मुर्मू का मथुरा का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 25 सितंबर को यहां आकर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर चुकी हैं।
संबंधित समाचार

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 74 आवेदन:कई मामलों में मौके पर शुरू कराई कार्रवाई; कमिश्नर बोले- हर शिकायत का होगा निष्पक्ष निराकरण

प्रशिक्षण प्राप्त दैनिक वेतनभोगी सफाई मित्रों को उच्च कुशल कर्मचारी का वेतन मिले:सफाई मित्रों के मुद्दों पर समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी

दतिया हार पर भाजपा में एक्शन की तैयारी:दो सदस्यीय जांच समिति बनाई; भितरघात की होगी पड़ताल, कई जिम्मेदारों पर गिर सकती है गाज

अवैध निर्माण पर मेहरबानी:निगम कमिश्नर को शिकायत के बाद भी नहीं लिया गया संज्ञान, बिल्डिंग अधिकारी ने नहीं की कार्रवाई

जैन मंदिर से डेढ़ किलो चांदी का छत्र चोरी:श्रद्धालुओं के साथ अंदर घुसा नकाबपोश; 12 मिनट में उड़ाया

केयरटेकर बन करती थी घरों की रेकी फिर उड़ाती थी गहने:पूछताछ में दो नकबजनी कबूली 10 लाख के गहने-नकदी बरामद, अब 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

इस बड़े इंस्टीट्यूट के फाउंडर चेयरमैन फिर जांच के घेरे में:व्यापमं घोटाले में रहे हैं आरोपी; अब लगे ये आरोप

निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहर गैस पाइप लाइन में भड़क गई आग

कारोबारी से 1.63 करोड़ की ठगी:फर्जी ट्रेडिंग ऐप पर दिखाया मोटा मुनाफा; रिटर्न मांगते ही किया ब्लॉक

ढिलाई बर्दाश्त नहीं, हर शिकायत समय पर निपटाएं:लसूड़िया थाने की महागणना में एडीसीपी ने पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

11 सेवानिवृत्त पुलिस अफसरों की भावुक विदाई:शॉल-श्रीफल और मोमेंटो देकर किया सम्मान, कहा- अब परिवार के नाम नई पारी

जीत में जीतू

एअर इंडिया फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस:हवा में खाने लगा तेज हिचकोले; यात्रियों में मची चीख-पुकार, कई को आई चोटें

भगवान शिव पर कथित अमर्यादित टिप्पणी का मामला गरमाया:पुलिस आयुक्त से एफआईआर की मांग

गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से ले जाते समय दबोचा; 1.35 लाख का नशा किया बरामद

घात-प्रतिघात:दतिया में भितरघात का शिकार हो गया ‘कमल’

दतिया में हार पर बोले मंत्री- हार तो हार होती है, नजरअंदाज नहीं कर सकते:संगठन करेगा समीक्षा; प्रशांत किशोर की जीत पर कही ये बात

एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन:मंत्री का घर घेरने निकले कार्यकर्ता; रास्ते में पुलिस ने रोका, चलाई वाटर कैनन

डीजे की धुन पर झूम रही थी रात:तभी सायरन बजाती जा धमकी पुलिस; रिसॉर्ट से लेकर बैंक्वेट तक मचा हड़कंप

पुराने विवाद का बदला लेने रेस्टोरेंट में लगाई आग:शटर उठाकर पेट्रोल छिड़का; ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!