पीसीसी चीफ के वेयरहाउस को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी: निरीक्षण में मिलीं कई गंभीर खामियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के स्वामित्व वाले लक्ष्य वेयरहाउस पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन द्वारा किए गए निरीक्षण में वेयरहाउस में कई गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद उसे ब्लैकलिस्ट करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
शनिवार को कॉर्पोरेशन की टीम ने इंदौर सहित विभिन्न क्षेत्रों के करीब एक दर्जन वेयरहाउसों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान लक्ष्य वेयरहाउस के अलावा धार के एक सरकारी वेयरहाउस और सांवेर के एक निजी वेयरहाउस में भी खामियां मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं मिले
निरीक्षण के दौरान लक्ष्य वेयरहाउस में फायर सेफ्टी से जुड़े आवश्यक इंतजाम नहीं पाए गए। अधिकारियों के अनुसार आग से बचाव के लिए न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मौजूद थे और न ही प्राथमिक स्तर पर पानी की बाल्टियां एवं रेत जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध थीं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पर सवाल खड़े हुए हैं।
क्षमता से अधिक भंडारण और सफाई व्यवस्था पर सवाल
निरीक्षण टीम ने पाया कि वेयरहाउस में निर्धारित क्षमता से अधिक गेहूं का भंडारण किया गया था। इसके अलावा परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। अधिकारियों ने एप्रोच रोड की अनुपलब्धता और अधूरी ड्रेनेज व्यवस्था को भी गंभीर खामी माना है।
चेयरमैन बोले- जवाब के बाद होगा फैसला
मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के चेयरमैन संजय नगाइच ने बताया कि निरीक्षण में सामने आई खामियों के आधार पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संबंधित पक्ष द्वारा दिए जाने वाले स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई और ब्लैकलिस्टिंग पर निर्णय लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान ये मिलीं खामियां
निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी सिस्टम का अभाव, आग बुझाने के प्राथमिक संसाधनों की कमी, क्षमता से अधिक गेहूं का भंडारण, परिसर में गंदगी, एप्रोच रोड का अभाव और ड्रेनेज व्यवस्था अधूरी मिली। कॉर्पोरेशन ने संबंधित प्रबंधन से निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!