कांग्रेस नेता अक्षय तिवारी के बेटे को भाजयुमो नगराध्यक्ष बनाने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता और स्कूल संचालक अक्षय तिवारी के बेटे अक्षांशु तिवारी को भाजयुमो का नगराध्यक्ष बनाने की तैयारियां पूरी हैं। जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। हालांकि इस पद के लिए धीरज ठाकुर, निक्की राय, जय राजदेव, रोहित चौधरी, अमित पालीवाल, मयूरेश पिंगले, अमित सिंह, और अक्षत चौधरी के नाम भी इस दौड़ में शामिल हैं।
इनमें से निक्की राय और रोहित चौधरी क्षेत्र क्र. 2 से हैं जिनका नाम विधायक रमेश मेंदोला ने आगे बढ़ाया है। जबकि धीरज ठाकुर क्षेत्र क्र. 1 और अमितसिंह क्षेत्र क्र. 5 से हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस पद के लिए अक्षांशु तिवारी का नाम फाइनल हो गया है जिनकी घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है।
वे कांग्रेस नेता अक्षय तिवारी के बेटे हैं जो स्कूल संचालक हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने बड़ा फंड भी दिया है। उनके पुत्र के नाम को संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने भी सहमति दे दी है। सूत्रों का कहना है कि संघ के बाद भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अपनी ओर से उन्हें ओके कर दिया है।
अक्षय तिवारी के नर्सिंग कॉलेज की जांच सीबीआई में लंबित है और वे पिछले दिनों पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह के इंदौर आगमन पर सारथी बने हुए थे। पार्टी में उनकी नियुक्ति की संभावना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। दूसरी ओर, क्षेत्र क्र. 2 से प्रमुख दावेदार रोहित चौधरी और निक्की राय काफी वक्त से युवाओं के बीच सक्रिय हैं।
उनके पास युवाओं की अच्छी-खासी टीम है जो उनके सामाजिक कार्यों के जरिए युवाओं के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। ऐसी ही स्थिति क्षेत्र क्र. 1 के धीरज ठाकुर और क्षेत्र क्र. 5 की ओर से दावेदारी कर रहे अमितसिंह की भी है। उनके पास भी कार्यकर्ताओं की फौज है और वे लगातार भाजपा व सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।
इनमें ठाकुर और निक्की राय अभी भाजयुमो महामंत्री हैं और पार्टी में खासे सक्रिय हैं। क्षेत्र क्र. 4 से जय राजदेव का नाम भी भाजयुमो के नगर अध्यक्ष पद के लिये सामने आया है। उनके लिए विधायक गोलू शुक्ला और एकलव्यसिंह गौड़ प्रयास कर रहे है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!