इतना महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल: इन कंपनियों ने बढ़ा दिए दाम; जानिये सामान्य पेट्रोल का क्या होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
सरकारी तेल कंपनियों-इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी तुरंत लागू हो गई है, जबकि सामान्य पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दरों के बाद दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल करीब 107 रुपये से बढ़कर 112.30 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। मुंबई में इसकी कीमत 115 से 120.30 रुपये और चेन्नई में 112 रुपये से 117.30 रुपये प्रति लीटर के आसपास हो गई है। कंपनियां प्रीमियम पेट्रोल को अलग-अलग नामों से बेचती हैं-जैसे ‘स्पीड’, ‘पावर’ और ‘एक्सपी95’।
कीमतों में यह इजाफा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण हुआ है। खासकर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव से वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा प्रीमियम ईंधन में मिलाए जाने वाले विशेष रसायनों की लागत भी बढ़ी है, जिससे कंपनियों पर दबाव था।
प्रीमियम पेट्रोल पहले से ही सामान्य पेट्रोल से 5 से 10 रुपये महंगा होता है, लेकिन अब यह अंतर और बढ़ जाएगा। हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों को फिलहाल स्थिर रखा गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, प्रीमियम ईंधन की कीमतें बाजार आधारित होती हैं, इसलिए कंपनियां इनके दाम तय करने के लिए स्वतंत्र हैं। इस श्रेणी में मुनाफा अधिक होता है, इसलिए कंपनियों ने लागत संतुलन के लिए यह कदम उठाया है।
प्रीमियम पेट्रोल मुख्यतः उच्च क्षमता वाले इंजन की कारों और स्पोर्ट्स बाइकों में उपयोग होता है, क्योंकि इसका ऑक्टेन स्तर 95 या उससे अधिक होता है। इससे इंजन में झटके कम होते हैं और प्रदर्शन बेहतर रहता है। कीमत बढ़ने का असर उन उपभोक्ताओं पर ज्यादा पड़ेगा जो नियमित रूप से इस ईंधन का इस्तेमाल करते हैं।
आने वाले समय में कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों और मध्य-पूर्व के हालात पर नजर रहेगी। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी जारी रहती है, तो सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव संभव है।
संबंधित समाचार

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!