खबर
Top News

पवित्र नहीं है प्रधान का बेटा हितेश: गैंगस्टर सतीश भाऊ से जुड़कर कर रहा था मैटरबाजी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 3:22 pm
शेयर करें:
पवित्र नहीं है प्रधान का बेटा हितेश

खुद को बताता था प्रॉपर्टी ब्रोकर, भाजपा नेता पर 55 लाख रुपए ठगी के लगा चुका आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे चर्चित, सनसनीखेज विष्णु उस्ताद हत्याकांड के आरोपी रहे और गैंगस्टर सतीश भाऊ के केस पार्टनर पवित्र प्रधान का बेटा हितेश प्रधान दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में जेल की हवा खा रहा है।

आर्म्स एक्ट और ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन अपराधों से लदा आदतन अपराधी हितेश प्रधान खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताता था, लेकिन खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि वह अपने बाप की तरह ही गैंगस्टर सतीश भाऊ की गैंग से जुड़ गया था।

सतीश भाऊ का नाम लेकर मैटरबाजी करने लगा था। उसने एक भाजपा नेता पर 55 लाख रुपए ठगी के आरोप भी लगाए थे, जिसकी जांच साइबर सेल कर रही है। ये भी जांच का विषय है कि वह इतनी बड़ी रकम कहां से लाया। कुल मिलाकर हितेश प्रधान को पवित्र तो बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता।

26 मई को एक 16 वर्षीय किशोरी एमआईजी थाने पर जगजीवन राम नगर (पाटनीपुरा) निवासी हितेश पिता पवित्र प्रधान के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। शिकायत के दौरान उसने हितेश पर छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए थे।

पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया था, बाद में जब किशोरी के मजिस्ट्रेट में जज के सामने बयान हुए तो उसने हितेश प्रधान द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए एमआईजी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी। हाल ही में आरोपी हितेश को गिरफ्तार कर जेल भी भिजवा दिया।

साइबर सेल में चल रही जांच
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हितेश प्रधान के खिलाफ लसूड़िया थाने में ब्लैकमेलिंग और एमआईजी थाने में आर्म्स एक्ट का केस पहले से दर्ज है। इसके अलावा अवैध हथियार और कारतूस रखने के मामले में क्राइम ब्रांच भी उससे पूछताछ कर चुकी है।

दिसंबर 2025 के पहले हफ्ते में हितेश प्रधान ने भाजपा नेता बंटी उर्फ संजय शर्मा के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि बंटी शर्मा ने साथियों के साथ मिलकर उससे यूएसडीटी (यूनाइटेड स्टेट्स डिजिटल टीथर करेंसी) खरीदवाने के नाम पर 55 लाख रुपए ठगे थे।

शिकायत में उसने इतनी बड़ी रकम प्रॉपर्टी के सौदे से मिलना बताया था। इतनी बड़ी रकम क्या वास्तव में प्रॉपर्टी के सौदे से उसे मिली थी, ये जांच का विषय है, जिसकी जांच होना चाहिए।

रायफल चलाते हुए वीडियो है इंस्टा आईडी पर
सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर हितेश की हितेश-प्रधान9999 नाम से आईडी है। उसके 2,115 फॉलोअर्स भी है। खास बात यह कि उसने अपने इस अकाउंट पर 78 पोस्ट डाली हुई हैं। इसमें एक पोस्ट में कई युवक हाथों में तलवार, पिस्टल, राइफल और इंसास जैसी बंदूकें लिए खड़े हैं।

खुद हितेश के हाथों में तलवार है। उसकी पोस्ट को देखकर लगता है कि वह शानो-शौकत दिखाने (दिखावे) का आदी है। एक वीडियो में वह न केवल तलवार घुमा रहा है, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट भी पीते दिखाई दे रहा है।

सड़क पर कार पर रखककर केक काटना, कार लारवाहीपूर्वक चलाकर ड्रिफ्ट करना, सनरूफ और गेट से बाहर निकलकर चलती कार की छत और गेट पर बैठने के भी वीडियो हैं। एक वीडियो में तो वह घर की छत पर खड़ा होकर रायफल से हवाई फायर कर रहा है। ये लाइसेंसी है या नहीं, यदि है तो किसके नाम से लाइसेंस है, यह पुलिस की जांच का विषय है।

बाउंड ओवर की कार्रवाई की है
हितेश प्रधान आदतन अपराधी है, इसके चलते उसके खिलाफ 129 बीएनएसएस (पुरानी धारा 110 सीआरपीसी) के तहत उसे एक साल के लिए एक लाख से बाउंड ओवर किया गया है। जेल से बाहर आकर यदि वह इसका उल्लंघन कर किसी भी तरह का कोई अपराध करता है तो उसके खिलाफ 141 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर बची हुई अवधि के लिए वापस जेल भिजवा दिया जाएगा। -सीबी सिंह, टीआई, एमआईजी थाना

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

10 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

18 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

28 minutes ago
आरएसएस प्रमुख बोले
Top News

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

41 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

about 1 hour ago
तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा
Top News

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

about 1 hour ago
मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में
Top News

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

about 1 hour ago
बस-कार की भीषण टक्कर
Top News

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

about 2 hours ago
एमडी की बैकवर्ड लिंक
Top News

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

about 2 hours ago
फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार
Top News

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

about 2 hours ago
काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

about 2 hours ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

about 2 hours ago
पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी
Top News

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
Top News

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

about 2 hours ago
राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी
Top News

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

about 2 hours ago
निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Top News

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

about 3 hours ago
करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन
Top News

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!