खबर
Top News

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत: काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 3:35 pm
शेयर करें:
मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में काजी कैंप पर मिसाइल वाले बयान को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के पुराने बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें मंच से सीधी चुनौती दी।

भोपाल में समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में आयोजित सभा में ओवैसी ने कहा कि अगर रामेश्वर शर्मा में हिम्मत है तो वे काजी कैंप आकर मिसाइल चलाकर दिखाएं।

उन्होंने कहा कि वह अकेले वहां खड़े होने के लिए तैयार हैं। ओवैसी की इस टिप्पणी के बाद शर्मा और उनके बीच जुबानी टकराव और तेज हो गया है।

क्या था रामेश्वर शर्मा का बयान?
विवाद की शुरुआत बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के एक कार्यक्रम में दिए गए बयान से हुई। सामने आए वीडियो में शर्मा ने करोंद चौराहे से मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिराने की बात कही थी।

बयान पर विवाद बढ़ने के बाद शर्मा ने सफाई दी थी कि उनका संदर्भ भोपाल के काजी कैंप से नहीं, बल्कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित काजी कैंप से था। इसके बावजूद बयान को लेकर राजनीतिक विवाद जारी रहा।

ओवैसी ने मंच से दी चुनौती
ओवैसी ने अपने भाषण में इसी बयान का जिक्र करते हुए शर्मा को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर मिसाइल चलाने की बात कही गई है तो यह भी बताया जाए कि उसे कब लॉन्च किया जाएगा।

ओवैसी ने काजी कैंप के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस इलाके के लोगों ने देश की आजादी की लड़ाई में योगदान दिया है।

UCC को लेकर भी सरकार और RSS पर निशाना
ओवैसी ने सभा में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भी केंद्र सरकार और RSS पर सवाल उठाए। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 26 और 29 का उल्लेख करते हुए धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों की बात रखी।

उन्होंने UCC को लेकर अपनी राजनीतिक आपत्ति जताई और NDA में शामिल दलों से भी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की अपील की।

ओवैसी के बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार
ओवैसी की टिप्पणी के बाद रामेश्वर शर्मा ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने मिसाइलें तैयार की हैं और भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी सैन्य क्षमता दिखाई है।

शर्मा ने कहा कि जहां आतंकवादी और भारत विरोधी कैंप होंगे, वहां भारत की मिसाइलें तैयार हैं। उन्होंने अपने पुराने बयान को लेकर कहा कि वह उस पर पहले भी कायम थे और अब भी कायम हैं।

बयानबाजी से बढ़ा सियासी टकराव
काजी कैंप पर दिए गए बयान से शुरू हुआ विवाद अब ओवैसी और रामेश्वर शर्मा के बीच सीधे राजनीतिक वार-पलटवार में बदल गया है।

एक ओर ओवैसी ने शर्मा के बयान को लेकर उन्हें खुली चुनौती दी, वहीं शर्मा ने ओवैसी के जवाब पर पलटवार करते हुए अपने बयान का बचाव किया है। दोनों नेताओं की बयानबाजी के बाद भोपाल में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट
VIP रोड पर अचानक काफिला रुकने से पीछे चल रहे कई वाहन और बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में 4 से 5 बाइक सवारों के घायल होने की जानकारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस हादसे की वजह और इसमें शामिल वाहनों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला
Top News

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला:दो गाड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहा था; इकलौते बेटे की मौत

about 15 hours ago
ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर
Top News

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

about 16 hours ago
कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला
Top News

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

about 16 hours ago
तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

about 16 hours ago
भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान
Top News

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम

about 17 hours ago
बालाघाट की आंखें नम
Top News

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

about 17 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

about 17 hours ago
मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त
Top News

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

about 17 hours ago
इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन
Top News

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

about 17 hours ago
तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में
Top News

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

about 17 hours ago
स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार
Top News

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

about 17 hours ago
घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली
Top News

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

about 17 hours ago
12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल
Top News

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

about 17 hours ago
बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश
Top News

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

about 18 hours ago
मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला
Top News

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

about 18 hours ago
पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव
Top News

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

about 18 hours ago
आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत
Top News

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

about 18 hours ago
दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल
Top News

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

about 18 hours ago
करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!