छेड़छाड़ मामले में नेता गिरफ्तार: एफआईआर के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर; आरोपों से किया इनकार, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने किया था विरोध प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में महिला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ से कथित छेड़छाड़ एवं अभद्रता के मामले में भाजपा युवा मोर्चा के नेता अनिल श्रीवास्तव ने एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विरोध करने पर धमकाया
मामला गुरुवार देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है। महिला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने आरोप लगाया कि मरीज के साथ पहुंचे भाजपा नेता ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, 'बैड टच' किया और विरोध करने पर धमकाया। नर्सिंग स्टाफ का यह भी आरोप है कि अस्पताल के बाहर गोली मारने की धमकी दी गई।
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में बनी थी तनाव की स्थिति
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में तनाव की स्थिति बन गई थी। जूनियर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने काम बंद कर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि जब तक मामला दर्ज नहीं होगा, विरोध जारी रहेगा।
सभी आरोपों को बताया निराधार
पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद अनिल श्रीवास्तव अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे एक घायल व्यक्ति का इलाज कराने अस्पताल गए थे। उनके अनुसार, इलाज के दौरान मरीज की हरकत को गलत तरीके से उनके साथ जोड़कर 'बैड टच' का मामला बना दिया गया।
मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए
अनिल श्रीवास्तव ने दावा किया कि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज से सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जनता की सेवा करते हुए उन्हें जेल भी जाना पड़े तो उन्हें स्वीकार है। साथ ही उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए।
पुलिस मामले की जांच कर रही
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच अभी जारी है और आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा

शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए:लग्जरी लाइफ के लिए बदलता रहा नंबर-ठिकाना; आरोपी गिरफ्तार

करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या:मेडिकल स्टूडेंट बनकर की दोस्ती; प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने की थी साजिश, तालाब में क्राइम सीन रीक्रिएट

लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:पूर्व जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित; बल प्रयोग से लेकर एफआईआर तक होगी जांच

बोरियों में ही उग आया गेहूं:गरीबों के राशन की दुर्दशा; भड़के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा:महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-पंखा बरामद

स्वाइन फ्लू की दस्तक:एच1एन1 के 6 मरीज मिले; अस्पतालों में ओपीडी 10 हजार पार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छात्रा का अपहरण:एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म; पड़ोसी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका:UG-PG के लिए फिर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; तारीख बढ़ी

छात्रा की मौत से मचा हड़कंप:पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटका मिला शव; 112 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!