राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासी तंज: चर्चित अभिनेता बोले-'राम के घर चोरी, अरे राम-राम'
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली/अयोध्या।
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और चोरी के आरोपों के बीच अब यह मामला राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है। अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन ने अपने यूट्यूब शो 'शेखर टुनाइट' में इस मुद्दे पर तीखा व्यंग्य किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अभिनेता प्रकाश राज ने भी साझा किया है।
शेखर सुमन ने अपने शो में कहा, "अयोध्या में राम मंदिर से चढ़ावा चोरी होने की खबर आई। राम के घर चोरी... अरे राम-राम।" इसके बाद उन्होंने राजनीतिक तंज कसते हुए कहा, "जब हमने भाजपा वालों से पूछा तो एक भाजपाई ने कहा- अरे भाई साहब, अयोध्या से हमारी सीट चोरी हो गई है, आपको चढ़ावे की पड़ी है।"
उन्होंने आगे ट्रस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, "मंत्री जी ने कहा कि यह ट्रस्ट का मामला है। सही कहा, मामला ट्रस्ट का ही है और वह इतनी बार टूट चुका है कि अब ट्रस्ट पर ट्रस्ट ही नहीं रहा।"
प्रकाश राज ने भी शेयर किया वीडियो
शेखर सुमन के इस वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। बाद में प्रकाश राज ने भी इसे री-पोस्ट करते हुए हंसने वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस तेज हो गई।
कई यूजर्स ने इस मामले पर तीखी टिप्पणियां कीं। किसी ने लिखा, "चोर बड़ा होशियार निकला, चौकीदार होते हुए भी चंदा ले गया।" वहीं एक अन्य यूजर ने कबीर के प्रसिद्ध दोहे की तर्ज पर लिखा, "राम नाम का लूट है, लूट सको तो लूट..."
SIT की जांच जारी, कई कर्मचारियों से पूछताछ
उधर, राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर रही SIT लगातार साक्ष्य जुटा रही है। जांच टीम अब तक 100 से अधिक कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। मंदिर में दान राशि की गिनती, उसके रखरखाव, बैंक में जमा करने की प्रक्रिया तथा सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, SIT प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुई नियुक्तियों, प्रशासनिक फैसलों और मंदिर की आंतरिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा कर रही है। ट्रस्ट से जुड़े कई दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच जारी है।
जांच पूरी होने तक अंतिम निष्कर्ष का इंतजार
हालांकि, चढ़ावा चोरी या गबन की राशि को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जांच एजेंसियों की ओर से अभी तक किसी अंतिम आंकड़े या निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में पूरे मामले पर SIT की अंतिम रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!