खबर
Top News

जुए फड़ पर पुलिस का छापा: 17 जुआरी गिरफ्तार; मकान में चल रहा था हार-जीत का खेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 फ़रवरी 2026, 12:44 pm
शेयर करें:
जुए फड़ पर पुलिस का छापा

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के मुरार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के एक अड्डे का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शिवनगर कॉलोनी, बड़ागांव स्थित एक किराए के मकान पर दबिश देकर ताश के पत्तों पर हार-जीत का खेल खेलते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया।

1.94 लाख नकद किए जब्त
छापे के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 1 लाख 94 हजार रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन और पांच ताश की गड्डियां जब्त की हैं। हालांकि, कार्रवाई के समय कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
थाना प्रभारी मैना पटेल सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिवनगर कॉलोनी के एक मकान में लंबे समय से जुए का फड़ संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी, जहां 17 लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते पाए गए।

पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए 17 आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में सामने आई सच्चाई
पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में गलत नाम बताए थे। बाद में सत्यापन और दोबारा पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी सही पहचान उजागर की। गिरफ्तार आरोपियों में मजदूरी और निजी नौकरी करने वाले लोग शामिल हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

पकड़े गए जुआरी के नाम
(1) बृज किशोर पुत्र जनवेद यादव, उम्र 63 वर्ष, निवासी बंसीपुर मुरार।
(2) देव सिंह कुशवाहा पुत्र हरप्रसाद कुशवाहा, उम्र 68 वर्ष, निवासी शिवनगर बड़ागांव मुरार, ग्वालियर।
(3) बदन सिंह पुत्र भंवर सिंह राणा, उम्र 48 वर्ष, निवासी रतवाई, मोरवन सिंह का पूरा, बिजौली ग्वालियर।
(4) हरिओम पुत्र काशीराम प्रजापति, उम्र 58 वर्ष, निवासी खुरैरी, सीताराम कॉलोनी, बड़ागांव मुरार।
(5) लज्जाराम यादव पुत्र रामसिंह यादव, उम्र 64 वर्ष, निवासी गेरू वाला बांग्ला, मुरार।(6) गिर्राज सिंह पुत्र धीरज सिंह गुर्जर, उम्र 29 वर्ष, निवासी अभिनंदन वाटिका, पिंटू पार्क, गोला का मंदिर, ग्वालियर।
(7) कल्याण उर्फ कल्ली पुत्र रामस्वरूप यादव, उम्र 39 वर्ष, निवासी अमरपाली कॉलोनी, बड़ागांव मुरार।
(8) मानसिंह पुत्र पातीराम जाटव, उम्र 41 वर्ष, निवासी प्रेस्टन कॉलेज के पीछे, खुरैरी, बड़ागांव मुरार।
(9) देवेंद्र पुत्र कृष्ण कुमार उपाध्याय, उम्र 36 वर्ष, निवासी तृप्ति नगर, थाटीपुर, ग्वालियर।
(10) अनिल पुत्र भगवान दास जाटव, उम्र 28 वर्ष, निवासी शिवनगर, बड़ागांव मुरार।
(11) मानसिंह पुत्र प्रहलाद कुशवाहा, उम्र 32 वर्ष, निवासी बैरजा, बिजौली, ग्वालियर।
(12) शिव सिंह पुत्र भूप सिंह कुशवाहा, उम्र 48 वर्ष, निवासी प्रेस्टन कॉलेज के पास, खुरैरी, बड़ागांव मुरार।
(13) अजब सिंह पुत्र प्रेम सिंह जाटव, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवनगर, बड़ागांव मुरार।
(14) दशरथ सिंह पुत्र रामसनेही कुशवाहा, उम्र 37 वर्ष, निवासी बांदा, पोस्ट गोहद, हाल निवासी शिवनगर, बड़ागांव मुरार।
(15) मुनीम शर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण शर्मा, उम्र 53 वर्ष, निवासी बरौली, मौ, भिंड।
(16) सतीश पुत्र भगवान दास जाटव, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिवनगर कॉलोनी, बड़ागांव मुरार।
(17) चंद्रशेखर जाटव पुत्र गोविंद सिंह जाटव, उम्र 30 वर्ष, निवासी खेरिया मोदी ताल, बिजौली, ग्वालियर।

संबंधित समाचार

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

21 minutes ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

32 minutes ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

32 minutes ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

41 minutes ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

about 1 hour ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

about 1 hour ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

about 1 hour ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

about 1 hour ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

about 2 hours ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

about 2 hours ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

about 2 hours ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 2 hours ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 20 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 20 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 20 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 21 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 21 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!