जुआ फड़ पर पुलिस का छापा: कांग्रेसी कार्यकर्ता फरार; तीन आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
जिले के माखननगर में शनिचरा मोहल्ले में चल रही जुआ फड़ पर रविवार शाम पुलिस ने अचानक दबिश दी। यह जुआ फड़ एक कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर के बाहर जमी हुई थी।
पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, जिनमें से तीन आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी और कांग्रेसी कार्यकर्ता फरार हो गया।
मौके से तीन जुआरी पकड़े गए
पुलिस ने मौके से राहुल वर्मा (निवासी किला मोहल्ला, माखननगर), मोहन नायक (निवासी किला मोहल्ला), सुशील मीना (निवासी माखननगर) को गिरफ्तार किया। बाद में तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
वहीं, शैलू दुबे उर्फ शैलेंद्र दुबे मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वही जुआ फड़ का संचालन कर रहा था।
सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस को रविवार शाम सूचना मिली थी कि शैलू दुबे के घर के बाहर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही एसआई राजेंद्र राजपूत, सउनि गोपाल पाल, प्रधान आरक्षक अजय रघुवंशी और आरक्षक गजेंद्र मौके पर पहुंचे।
जैसे ही पुलिस टीम शनिचरा मोहल्ले में शैलू दुबे के घर के बाहर पहुंची, जुआ खेल रहे राहुल वर्मा, मोहन नायक, सुशील मीना और शैलू दुबे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन को पकड़ लिया, जबकि शैलू दुबे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जुआ एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पहले भी आ चुका है विवादों में
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी शैलू दुबे उर्फ शैलेंद्र दुबे कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता है। पिछले महीने मुख्यमंत्री के माखननगर प्रवास के दौरान प्रदर्शन की तैयारी के मामले में उसे पुलिस ने पहले भी गिरफ्तार किया था।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!