नशे के अड्डों पर पुलिस की दबिश: जिलाबदर सहित इतने आरोपी गिरफ्तार; मादक पदार्थ और हथियार जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के कारोबार, अवैध हथियार रखने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इंदौर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा, पंढरीनाथ और चंदन नगर थाना पुलिस ने एक साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चरस, गांजा, थिनर, भांग, चिलम, चाकू और अन्य प्रतिबंधित सामग्री जब्त की।
जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर शहर में घूम रहा एक बदमाश भी गिरफ्त में आया। वहीं लालबाग क्षेत्र से गुम हुई 6 वर्षीय बालिका को सकुशल तलाशकर उसकी मां के सुपुर्द किया गया।
ये बदमाश आए गिरफ्त में
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में साहिल खान, मोईन खान, जुनैद, कमलेश कुमार, साहिल सुफियान, इरफान, नरेंद्र जादव, रिजवान मंसूरी, सादिक खान, सेजान मंसूरी, शोएब, आमिन पठान, रिजवान रईस खान, हिमांशु प्रजापति, सलीम, अनस, रिहान और सौरभ राखवाल शामिल हैं।
इनमें इरफान जिलाबदर का आरोपी है, जबकि अन्य आरोपियों के पास से चरस, गांजा, थिनर, भांग, चिलम और चाकू बरामद किए गए। चारों थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक साथ कार्रवाई की।
पूर्व में कर चुके हैं कई अपराध
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जिलाबदर आदेश के उल्लंघन तथा अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि मादक पदार्थों की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूछताछ के आधार पर आगे और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
मासूम असनूर को मां के सुपुर्द किया
अभियान के दौरान पुलिस ने लालबाग क्षेत्र से गुम हुई 6 वर्षीय असनूर को भी तलाश लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्ची को उसकी मां तरसम के सुपुर्द किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार, अवैध हथियार रखने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह विशेष अभियान जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भी इसी तरह की संयुक्त कार्रवाई कर अपराधियों के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!