पुलिस का ऑपरेशन क्लीन... 370 पर कसा शिकंजा: 163 वारंट तामील, 138 शराबी चालक पकड़े; गुंडों को दिलाई अपराध छोड़ने की शपथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रात गहराते ही इंदौर पुलिस सड़कों पर उतर आई और शहरभर में ऐसा सरप्राइज सघन चेकिंग अभियान चलाया कि बदमाशों, नशाखोरों और कानून तोड़ने वालों की रात खराब हो गई। ड्रोन कैमरों से हॉट स्पॉट पर नजर रखी गई, बाइक पेट्रोलिंग से गलियों की घेराबंदी हुई और थानों में आदतन अपराधियों को बुलाकर डोजियर भरवाए गए।
पूरी रात चली कार्रवाई में 370 बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर वैधानिक कार्रवाई, 163 से अधिक वारंट तामील और 138 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई कर पुलिस ने अपराधियों को साफ संदेश दिया कि अब शहर में कानून तोड़ने वालों को कोई राहत नहीं मिलेगा।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर कल रात शहर के चारों जोनों में एक साथ अभियान चलाया। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने हॉट स्पॉट, शैडो एरिया, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, लॉज, ढाबों और रैनबसेरों सहित संवेदनशील स्थानों पर व्यापक चेकिंग की।
अभियान के दौरान 51 स्थायी, 38 गिरफ्तारी और 74 जमानती वारंट सहित कुल 163 से अधिक वारंटों की तामील कराई गई। वहीं 138 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 11 लोगों तथा मादक पदार्थ का सेवन करने वाले एक आरोपी पर भी प्रकरण दर्ज किया गया।
52 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई ... एरोड्रम थाना पुलिस ने एक आरोपी को चाकू सहित पकड़कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई। विभिन्न धाराओं के तहत 52 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
सक्रिय अपराधियों को थानों में बुलाकर उनका डोजियर अपडेट कराया, रेड और यलो नोटिस जारी किए गए तथा भविष्य में अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
ड्रोन और बाइक पेट्रोलिंग के जरिये निगरानी बढ़ाई
अभियान के दौरान ड्रोन और बाइक पेट्रोलिंग के जरिये निगरानी बढ़ाई गई। पुलिस ने निगरानीशुदा बदमाशों, जिलाबदर अपराधियों, नकबजनों, लुटेरों, चाकूबाजों और महिला अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर विशेष नजर रखी।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए ब्लैक फिल्म, हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर चालान किए गए। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लोगों से संवाद कर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया। अभियान में कई फरार आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!