वीडियो देखिये, युवक के खुलासे से दंग रह गए पुलिस अधिकारी: कार शोरूम में झाड़ू लगाते-लगाते बन गया चोर; ढाई करोड़ का माल चुराने वाला निकला सफाईकर्मी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लग्जरी कारों के शोरूम में सफाई का काम करने वाले एक युवक ने ऐसा खेल खेला कि सुनकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। जिस शोरूम में वह झाड़ू-पोंछा लगाता था, वहीं के मालिक के केबिन में रखे करोड़ों के खजाने पर हाथ साफ कर दिया। आखिरकार सीसीटीवी फुटेज से चोरी का खुलासा हो गया।
लसूडिय़ा थाना क्षेत्र स्थित पटेल मोटर्स मारुति शोरूम में पिछले दिनों चोरी हो गई थी। मामला तब सामने आया जब ऑपरेशन मैनेजर सुरेंद्र चौधरी ने शोरूम में बने मालिक के केबिन का टूटा हुआ ड्रॉअर देखा।
जांच करने पर एप्पल आईफोन, सोने का ब्रेसलेट और चांदी के सिक्के गायब मिले। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदेह के आधार पर सफाईकर्मी लक्की बोरासी (19) निवासी बड़ी ग्वालटोली को हिरासत में लिया।
पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार लिया। लक्की ने बताया कि उसे शोरूम के भीतर आने-जाने और केबिनों की पूरी जानकारी थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने मालिक के केबिन और अन्य कार्यालयों को निशाना बनाया।
उसने न केवल आईफोन चोरी करना कबूल किया, बल्कि जनवरी माह में शोरूम मालिक के केबिन से खोडियार माता मंदिर का सोने का छत्र और हीरे जड़ा मुकुट चुराने की बात भी स्वीकार कर ली।
एक झटके में निकला ढाई करोड़ का माल
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एप्पल आईफोन, करीब 1 किलो 426 ग्राम वजनी सोने का छत्र और हीरे जड़ा मुकुट, 12 चांदी के सिक्के तथा वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने महंगे शौक और ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए चोरी कर रहा था। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि कहीं वह अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल तो नहीं रहा।
आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे और पूछताछ की जाएगी। अफसरों का कहना है कि घटना के खुलासे में एसीपी पराग सेनी, टीआई राजकुमार यादव, एसआई शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, कमल सिंह रघुवंशी, हेड कांस्टेबल नीरज रघुवंशी, आरक्षक हेमराज सिलोटे, नीरज जाट, जंगजीत जाट, निलेश मल्होत्रा, जितेन्द्र राजपूत, राम कुमार मीणा, साइबर सेल के प्रवीण सिंह व विनीत मिश्रा ने शानदार काम किया।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!