मोहर्रम में माहौल बिगाड़ने की साजिश पर पुलिस का वार: दूसरे दिन चार चाकूबाज और 12 नशेड़ी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
मोहर्रम जुलूस के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए क्राइम ब्रांच ने दूसरे दिन भी असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा। संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्ग पर विशेष अभियान में चार चाकूबाज और 12 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों से धारदार चाकू और नशे में इस्तेमाल चिलम बरामद की हैं। कार्रवाई के बाद जुलूस मार्ग पर सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। क्राइम ब्रांच की विशेष टीमें पूरे दिन जुलूस मार्ग, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहीं। मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के दौरान ऐसे लोगों की पहचान की गई, जो हथियार लेकर घूम रहे थे या सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते थे।
जाबिर पिता जाकिर खान निवासी गाड़राखेड़ी, आदिल पिता अब्दुल खान (25) निवासी खजराना, रोहित उर्फ अज्जू निवासी आजाद नगर, तोहित मोहम्मद निवासी आजाद नगर और मोहम्मद नदीम निवासी आजाद नगर को को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे थे।
इसी अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर माहौल खराब करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। हारून उर्फ प्रसिद्ध निवासी खजराना, तनवीर खान निवासी पलासिया तथा रियाज उर्फ व्हिस्की निवासी सदर बाजार को चिलम के साथ गिरफ्तार किया। आठ अन्य लोगों को भी सार्वजनिक स्थानों पर चिलम पीते और नशे की हालत में घूमते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।
शहरभर में बरती जा रही विशेष सतर्कता
पुलिस का कहना है मोहर्रम जैसे संवेदनशील आयोजनों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या विवाद की आशंका को देखते हुए शहरभर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जुलूस मार्गों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। हथियार लेकर घूमने वालों और नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
क्राइम ब्रांच का मानना है त्योहारों के दौरान ऐसे असामाजिक तत्व अक्सर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से लगातार दूसरे दिन भी विशेष अभियान चलाकर संदिग्धों की धरपकड़ की गई। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके उनका किसी अन्य आपराधिक गतिविधि या गिरोह से संबंध तो नहीं है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!