चाइनीज मांझे पर पुलिस का शिकंजा: कार से 8 बोरे किए जब्त; व्यापारी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मकर संक्रांति पर्व से पहले पुलिस ने चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्ती दिखाई है। जूनी इंदौर पुलिस ने सोमवार रात एक बड़ी खेप पकड़ी, जिसमें कार से 8 बोरों में भरा सैकड़ों चाइनीज मांझा जब्त किया गया। इस मामले में एक सिंधी व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
जूनी इंदौर थाना प्रभारी टीआई अनिल गुप्ता की टीम को सूचना मिली थी कि खातीवाला टैंक क्षेत्र में किराए से रह रहा रवि राजानी बड़े स्तर पर चाइनीज मांझे की सप्लाई कर रहा है और रात के समय कार से माल लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगाए और संदिग्ध कार को रोका।
कार से निकले 8 बोरे चाइनीज मांझा
कार की तलाशी के दौरान उसमें 8 बोरे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से भरे हुए मिले, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया। आरोपी को थाने लाकर देर रात तक पूछताछ की गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मांझा कहां से लाया गया था और किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। इस कार्रवाई में आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया गया है।
द्वारकापुरी पुलिस ने दुकान की सील
इधर, द्वारकापुरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सचिन चावला क्षेत्र में एक दुकान से चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 5 चाइनीज मांझे जब्त किए और दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
तिलक नगर में जनजागरण रैली
वहीं तिलक नगर पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में जनजागरण रैली निकालकर दुकानों की सर्चिंग की। इस दौरान दुकानदारों और आम नागरिकों को चाइनीज मांझे से होने वाले खतरों, इसके उपयोग और बिक्री पर लगे प्रतिबंध की जानकारी दी गई।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का उपयोग न करें, क्योंकि इससे इंसानी जान और पक्षियों को गंभीर खतरा होता है। अवैध बिक्री या भंडारण की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!