जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने सुनी 79 फरियादें: पारिवारिक विवाद; धोखाधड़ी और महिला अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभागार में स्वयं उपस्थित होकर प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं।
प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समयसीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए। जानकारी के मुताबिक जनसुनवाई के दौरान 79 शिकायतें सामने आईं। इनमें पारिवारिक और आपसी विवाद, पैसों के लेन-देन के झगड़े, फाइनेंशियल फ्रॉड, जमीन, प्लॉट संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध तथा पुलिस सुनवाई न होने जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।
कई आवेदकों ने लंबे समय से लंबित मामलों के समाधान की मांग रखी। पुलिस कमिश्नर ने हर फरियादी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझा।
उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामलों की जांच कर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। जहां संभव हुआ, वहीं पर प्राथमिक समाधान भी कराया गया। जनसुनवाई में एडीशनल कमिश्नर (कानून व्यवस्था) अमित सिंह सहित सभी जोन के अधिकारी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने मौके पर ही आवेदनों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को तुरंत राहत मिल सके। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इंदौर पुलिस आमजन की सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर है। जनसुनवाई जैसे मंच नागरिकों और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत करते हैं।
संबंधित समाचार

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!