पुलिस ने सप्लाई से पहले दबोचा तस्कर: 58 ग्राम एमडी की जब्त; राजकुमार मिल सब्जी मंडी क्षेत्र में तस्करी करने आया था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए नारकोटिक्स विंग ने बड़ी सफलता हासिल की है। विंग ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के डग निवासी युवक को 58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स विंग के सहायक उप निरीक्षक विजय मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान का एक युवक रात करीब 12 से 1 बजे के बीच राजकुमार मिल सब्जी मंडी क्षेत्र में किसी व्यक्ति को एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने आने वाला है।
सूचना पर टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर टीम ने संदिग्ध युवक को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 58 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
अन्य तस्करों के नामों का भी खुलासा हो सकता है
आरोपी की पहचान लालचंद पिता बाबूलाल, निवासी डग, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है। अब यह जांच की जा रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इंदौर में किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।
पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के नाम भी सामने आ सकते हैं। आरोपी को पकड़ने में पंकज जयभाय, राजरतन तायड़े और भूषण काले की सराहनीय भूमिका रही।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!