वकीलों की एकता के आगे झुकी पुलिस: डीसीपी लालचंदानी के हस्तक्षेप पर टीआई ने मांगी माफी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शांति नगर में बच्चों के बीच विवाद हो गया। एक वकील ने हस्तक्षेप कर सुलझाया लेकिन आजाद नगर टीआई ने उनसे ही बदसलूकी कर दी। नतीजा ये हुआ भड़के वकीलों ने कल रीगल चौराहा स्थित डीसीपी जोन-1 के ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर वकील से हुए दुर्व्यवहार पर नाराजी जताई।
आखिरकार वकीलों की एकता के आगे पुलिस को झुकना पड़ा। डीसीपी के हस्तक्षेप पर टीआई के वकील से माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।
बड़ी संख्या में अभिभाषक संघ के सदस्य कन्हैया चौहान के साथ डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के ऑफिस पहुंचे और घेराव कर दिया। आजाद नगर टीआई लोकेशसिंह भदौरिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वकील कन्हैया चौहान के साथ हुए अभ्रद व्यवहार की घटना पर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की।
वकीलों का गुस्सा देखते हुए डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने टीआई लोकेशसिंह भदौरिया को तत्काल तलब किया। डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के सामने टीआई लोकेशसिंह भदौरिया ने खेद प्रकट कर कहा भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान दुर्व्यवहार हो गया।
द्वेष भावना से नहीं किया था। डीसीपी ने टीआई से कन्हैया चौहान से क्षमा मांगने को कहा। कन्हैयालाल चौहान ने माफ कर बड़प्पन दिखाया। पुलिस ने यह विश्वास दिलाया भविष्य में अभद्रता की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
संविधान के सम्मान में अधिवक्ताओं ने की सुलह
अधिवक्ता संघ ने टीआई लोकेशसिंह भदौरिया द्वारा खेद प्रकट करने के बाद सुलह का रास्ते अपनाते हुए कार्रवाई न करने का निर्णय लिया। संघ अध्यक्ष लखनलाल यादव ने कहा टीआई ने माफी मांग ली है।
सेक्रेटरी कपिल बिरथरे ने बताया पुलिस ने आश्वासन दिया है भविष्य में दुर्व्यवहार नहीं होगा। उपाध्यक्ष जितेंद्र नीम (काका), सह सचिव विजय व्यास एवं अधिवक्ता राकेश पाल, विकास चौबे, सौरभ हार्डिंया, विकास यादव, सतदीपसिंह भाटिया, पवन सोलंकी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!