रातभर पुलिस का एक्शन 380 बदमाशों पर कार्रवाई: अवैध शराब; गांजा पीने के मामलों में भी गिरफ्तारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

नशे में ड्राइविंग पर सख्ती, 194 चालकों पर केस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इंदौर पुलिस ने 2-3 मई की रात बड़ा अभियान चलाया। सरप्राइज चेकिंग और सघन पेट्रोलिंग के दौरान 380 बदमाशों और संदिग्धों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों, अवैध शराब कारोबारियों और सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों पर विशेष फोकस रखा। जानकारी के मुताबिक शहरभर में चले अभियान के दौरान 194 वाहन चालकों को शराब पीकर ड्राइविंग करते पकड़ा गया। इन पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत केस दर्ज कर कई वाहनों को जब्त किया गया।
वहीं थाना लसूड़िया पुलिस ने 64 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, चंदन नगर क्षेत्र में महक ढाबा संचालक अरुण लोहार निवासी नावदा पंथ को अवैध रूप से शराब पिलाने के आरोप में पकड़ा गया। इसी के साथ पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 18 लोगों और गांजा सेवन करते दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।
इनके खिलाफ आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान 101 से अधिक वारंट तामील किए गए, जिनमें 21 स्थायी, 34 गिरफ्तारी और 46 जमानती वारंट शामिल हैं। कई फरार आरोपी भी पकड़े गए।
हॉटस्पॉट और शेडो एरिया में ड्रोन से निगरानी की गई। वहीं संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैदल भ्रमण कर बदमाशों पर नजर रखी। अभियान के तहत 65 आदतन बदमाशों पर बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई कर समंस तामील कराए गए।
पकड़े गए आरोपियों से डोजियर भी भरवाए गए और भविष्य में अपराध न करने की हिदायत दी गई।
संबंधित समाचार

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!