इंडोनेशिया दौरे पर पीएम मोदी: रक्षा; खनिज और समुद्री सहयोग सहित इन बड़े समझौतों पर लगी मुहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, रणनीतिक सहयोग, महत्वपूर्ण खनिज, समुद्री बुनियादी ढांचे और तकनीकी साझेदारी से जुड़े कई अहम समझौतों पर सहमति बनी है। इन समझौतों को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रक्षा सहयोग को मिलेगा नया आयाम
दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति बनी। भारत में विकसित स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को लेकर भी चर्चा हुई। रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ने से भारत के रक्षा निर्यात को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अस्त्र मिसाइल पर सहयोग
द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के तहत भारत की स्वदेशी अस्त्र हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल को लेकर भी चर्चा हुई। यह मिसाइल लंबी दूरी से दुश्मन के लड़ाकू विमानों और अन्य हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम मानी जाती है और इसे भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है।
ब्रह्मोस सहयोग पर भी जोर
दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली से जुड़े सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इंडोनेशिया अपने ब्रह्मोस मिसाइल के स्टॉक को और बढ़ाने की तैयारी में है। भारत इस मामले में इंडोनेशिया की मदद करेगा और उसे अतिरिक्त ब्रह्मोस मिसाइल बैटरियां सप्लाई करेगा।
चुनावी तकनीक में सहयोग
भारत और इंडोनेशिया के बीच चुनावी प्रबंधन और तकनीकी सहयोग पर भी सहमति बनी। भारत, इंडोनेशिया की आवश्यकताओं के अनुरूप चुनावी तकनीक और अनुभव साझा करने में सहयोग करेगा।
निकेल, स्टील और क्रिटिकल मिनरल्स में निवेश
दोनों देशों ने महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने पर जोर दिया। भारत इंडोनेशिया में स्टील, निकेल और रेयर अर्थ मैग्नेट से जुड़े विनिर्माण क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की दिशा में काम करेगा। इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और हाई-टेक उद्योगों के लिए आवश्यक खनिजों की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
साबांग पोर्ट के विकास पर सहमति
रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबांग पोर्ट के संयुक्त विकास पर भी दोनों देशों ने सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। मलक्का जलडमरूमध्य के निकट स्थित यह बंदरगाह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संपर्क, व्यापार और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके विकास से दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग और कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत
विशेषज्ञों का मानना है कि रक्षा, समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और तकनीकी सहयोग से जुड़े ये कदम भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को नई ऊंचाई देंगे। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक भूमिका और आर्थिक सहयोग को भी मजबूती मिलेगी।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!