शहर में 'पीएम ई-बस सेवा' का शुभारंभ: आई-14 रूट पर इतनी इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू; वातानुकूलित बसों से सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'पीएम ई-बस सेवा' योजना के अंतर्गत इंदौर शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। योजना के तहत शनिवार से रूट क्रमांक आई-14 (राऊ रंगवासा–रणजीत हनुमान–राजवाड़ा–बंगाली स्क्वायर होते हुए कनाड़िया बायपास) पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का तकनीकी एवं व्यावसायिक ट्रायल (टेक्निकल-कमर्शियल ट्रायल) प्रारंभ कर दिया गया है।
इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा इंदौर शहर को कुल 150 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें से पहले चरण में 10 बसों का संचालन ट्रायल के रूप में शुरू किया गया है। आगामी चरणों में इनकी संख्या क्रमिक रूप से बढ़ाकर सभी 150 बसों का संचालन किया जाएगा।
लगभग 9 मीटर लंबाई वाली ये सभी बसें पूर्णतः वातानुकूलित हैं तथा आधुनिक तकनीक एवं यात्री सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इनका संचालन ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने और प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक
यात्रियों की सुरक्षा एवं बेहतर निगरानी के लिए प्रत्येक बस में सीसीटीवी कैमरे एवं पैनिक बटन लगाए गए हैं। बसों में लगे कैमरों का लाइव फीड सीधे सेंट्रल कंट्रोल रूम में देखा जा सकेगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी।
आईटीएमएस से होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग
बसों के संचालन, ट्रैकिंग एवं समयबद्ध संचालन की निगरानी के लिए इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का उपयोग किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) कार्यालय तथा नायता मुंडला डिपो स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (सीसीसी) से की जाएगी।
डिजिटल टिकटिंग को मिलेगा बढ़ावा
कैशलेस एवं डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बसों में डिजिटल फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू किया गया है। इससे यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट लेने की सुविधा मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनेगी।
'कोच कैप्टन' और 'डिजिटल असिस्टेंट' देंगे सेवाएं
नई बस सेवा के संचालन के लिए पारंपरिक ड्राइवर एवं कंडक्टर की जगह विशेष रूप से प्रशिक्षित एवं वर्दीधारी 'कोच कैप्टन' और 'डिजिटल असिस्टेंट' नियुक्त किए गए हैं। ये कर्मचारी यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं आधुनिक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराएंगे।
दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा
बसों में व्हीलचेयर असिस्टेंस सिस्टम की व्यवस्था की गई है, जिससे दिव्यांगजन आसानी से बस में चढ़-उतर सकेंगे और उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी
भविष्य में इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास के प्रमुख कस्बों, गांवों एवं पेरी-अर्बन क्षेत्रों तक भी किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी सुरक्षित, किफायती, पर्यावरण-अनुकूल एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!