खबर
Top News

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान: खुद के अपहरण की कहानी रची; वीडियो कॉल और सीसीटीवी से हुआ खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 सितंबर 2026, 1:23 pm
शेयर करें:
पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे जुटाने की चाह में 17 वर्षीय किशोर ने अपने ही अपहरण की ऐसी कहानी रच दी, जिससे परिवार के साथ पुलिस भी कुछ देर के लिए सकते में आ गई।

किशोर ने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण का नाटक किया और पिता से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी।

हालांकि, वीडियो कॉल के दौरान पिता ने कथित अपहरणकर्ताओं में से एक युवक को पहचान लिया और साजिश का राज खुल गया।

मामला गौतमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नौलना का है। किसान धनसिंह परिहार ने पुलिस को अपने 17 वर्षीय बेटे के लापता होने की सूचना दी थी।

पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सामने आया कि किशोर ने ही दोस्तों के साथ मिलकर पिता से रकम ऐंठने की योजना बनाई थी।

पिता ने हाल ही में बेची थी 1.26 करोड़ की जमीन
पुलिस जांच के मुताबिक, किशोर को जानकारी थी कि उसके पिता ने हाल ही में गांव के पास करीब 1.26 करोड़ रुपए में जमीन बेची थी।

इसी बात को आधार बनाकर उसने दोस्तों के साथ मिलकर योजना बनाई कि पिता से उसके अपहरण के नाम पर 5 लाख रुपए मांगे जाएंगे।

घर से निकलने के बाद किशोर ने अपने पिता के मोबाइल पर वॉट्सऐप के जरिए संदेश भेजा कि उसका अपहरण हो गया है।

संदेश में उसे छोड़ने के बदले 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इसके बाद कथित अपहरणकर्ताओं ने पिता की एक साथी से बात भी कराई।

वीडियो कॉल से हो गया खुलासा
अपहरण की कहानी में सबसे बड़ी चूक उस समय हुई, जब पिता की वीडियो कॉल पर एक युवक से बात कराई गई।

पिता ने स्क्रीन पर दिखाई दे रहे युवक को पहचान लिया। उन्हें शक हुआ कि मामला अपहरण का नहीं, बल्कि किसी साजिश का है।

उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए किशोर से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान किशोर ने कथित तौर पर पूरी योजना के बारे में जानकारी दी।

4.50 लाख खुद रखने और 50 हजार दोस्तों को देने की थी योजना
पुलिस के अनुसार, किशोर ने साथियों को लालच दिया था कि फिरौती की रकम मिलने के बाद वह 4.50 लाख रुपए खुद रखेगा और 50 हजार रुपए साथियों को देगा। इसी लालच में दोस्तों को साजिश में शामिल किया गया था।

पेट्रोल पंप के CCTV से भी मिला सुराग
पुलिस जांच के दौरान एक पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज से भी महत्वपूर्ण सुराग मिला। घर से निकलने के बाद किशोर ने वहां वाहन में पेट्रोल भरवाया था।

इस दौरान उसकी गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थीं। पुलिस ने फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में किशोर से पूछताछ जारी है। वहीं साजिश में शामिल बताए जा रहे दो अन्य नाबालिगों और एक युवक की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर मामले में आगे अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

मोटरसाइकिल खरीदने के लिए रची पूरी कहानी
जांच में सामने आया है कि किशोर किसान परिवार का इकलौता बेटा है। पुलिस के मुताबिक, वह मोटरसाइकिल खरीदना चाहता था और इसके लिए बड़ी रकम जुटाने की योजना बना रहा था।

इसी के चलते उसने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही अपहरण की कहानी तैयार की और पिता से 5 लाख रुपए मांगने की साजिश रची।

संबंधित समाचार

किसने कहा
Top News

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

2 minutes ago
दिनदहाड़े युवक की हत्या
Top News

दिनदहाड़े युवक की हत्या:चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली; 15 दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला

9 minutes ago
युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

युवाओं के लिए खुशखबरी:MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

32 minutes ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

about 1 hour ago
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल
Top News

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

about 1 hour ago
मोटर चालू करने के दौरान हादसा
Top News

मोटर चालू करने के दौरान हादसा:किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत

about 1 hour ago
दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे
Top News

दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे:सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

about 1 hour ago
रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 17 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 17 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 17 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 17 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 17 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 18 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 18 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 18 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 18 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 18 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 18 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!