खबर
Top News

सड़क पर रख दी अर्थी: टीआई को घेरा; बैंककर्मी की हत्या पर फूटा जनाक्रोश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जून 2026, 5:15 pm
शेयर करें:
सड़क पर रख दी अर्थी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बैंककर्मी की हत्या के बाद बुधवार को ऐसा आक्रोश फूटा कि स्वजन ने मृतक की अर्थी सड़क पर रख दी। 60 फीट रोड पर करीब 40 मिनट चक्काजाम रहा।

गुस्साई महिलाओं ने टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह को घेरकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। आक्रोशित स्वजन की एक ही मांग थी हत्यारे को फांसी दो, नहीं तो उसे हमारे हवाले कर दो।

उल्लेखनीय है कि साहू नगर निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र पिता सोमसिंह मेड़ा की परसों रात उसके दोस्त धर्मेंद्र ने बीयर की बोतल और पानी की मोटर से हमला कर हत्या कर दी थी। पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत जितेंद्र छह बहनों का इकलौता भाई था।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। कल दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही जितेंद्र का शव घर पहुंचा परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाएं और रिश्तेदार अर्थी लेकर सीधे 60 फीट रोड चौराहे पर पहुंच गए और शव सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया।

देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

महिलाओं ने टीआई को घेर लिया और कहा कि जितेंद्र छह बहनों का इकलौता भाई था, जिसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। स्वजन ने आरोप लगाया कि आरोपी ने घर में घुसकर हत्या की और अब उसे बचाने की कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और गर्मा गया जब महिलाओं ने पुलिस से दो टूक कहा कि यदि आरोपी को फांसी नहीं दिला सकते तो उसे उनके हवाले कर दिया जाए।

गुस्साई महिलाओं का कहना था कि परिवार का सहारा छीनने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

आरोपी की सुरक्षा, पीड़ित परिवार परेशान... प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने पुलिस पर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि आरोपी के घर पर पुलिसकर्मी तैनात कर उसकी सुरक्षा की जा रही है, जबकि पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

महिलाओं ने सवाल उठाया कि रात में पुलिस वाहन उनके घर पहुंचा और पूछताछ करने लगा। उन्होंने कहा, क्या अब रोने के लिए भी पुलिस से अनुमति लेना पड़ेगी?

टीआई ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा... बढ़ते आक्रोश को देखते हुए टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ ऐसा मजबूत प्रकरण तैयार किया जाएगा कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।

आरोपी फिलहाल रिमांड पर है। इसके बाद करीब 40 मिनट तक चले प्रदर्शन का अंत हुआ और स्वजन शवयात्रा लेकर आगे बढ़े।

संबंधित समाचार

सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

6 minutes ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

14 minutes ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 17 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 17 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 18 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 18 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 18 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 18 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 18 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 18 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 19 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 19 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 19 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 19 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 19 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 19 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 20 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!