नया बसेरा में कचरे के ढेर: स्वछता सिर्फ मुख्य मार्गों की सड़कों तक सीमित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक समय था, जब इंदौर की हर गली स्वच्छ हुआ करती थी, लेकिन अब हालत बदल चुके हैं। शहर अब सिर्फ कागजों एवं सोशल मीडिया तक स्वच्छ बचा है। वास्तविकता के धरातल पर सड़कों पर गड्ढे एवं कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जो शहर की स्वच्छता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
देश के सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा प्राप्त करने वाला इंदौर इन दिनों कई क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी समस्याओं को लेकर सवालों के घेरे में है। नया बसेरा कॉलोनी, साईं मंदिर क्षेत्र में कचरे के बढ़ते ढेर और नियमित सफाई नहीं होने से रहवासी परेशान हैं।
क्षेत्र के नागरिकों का आरोप है कि पिछले एक महीने से कचरा संग्रहण वाहन कॉलोनी में नहीं पहुंच रहा है, जिसके कारण जगह-जगह कचरा जमा हो गया है।
दुर्गंध व बीमारियों का खतरा बढ़ा
स्थानीय रहवासी नरेंद्र माखन ने बताया कि कॉलोनी में न तो नियमित सफाई की जा रही है और न ही कचरा वाहन समय पर आ रहा है। जिसके चलते सड़कों और खाली स्थानों पर कचरे के ढेर लग गए हैं, दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में नगर निगम को कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित नजर आ रही है। शहर की कई कॉलोनियों में कचरे के ढेर, टूटी सड़कें और सफाई व्यवस्था की खामियां स्वच्छता मॉडल पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं।
क्षेत्रवासियों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या इंदौर की स्वच्छता अब केवल मुख्य मार्गों और वीआईपी क्षेत्रों तक ही सीमित रह गई है? कॉलोनियों और आवासीय क्षेत्रों की अनदेखी कहीं न कहीं नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि नया बसेरा कॉलोनी में जमा हो रहे कचरे के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है नगर निगम, जो समय पर सफाई और कचरा संग्रहण नहीं कर पा रहा, या फिर वे नागरिक जो खुले में कचरा फेंकने से नहीं चूकते? जवाब जो भी हो, लेकिन समस्या का समाधान शीघ्र होना आवश्यक है, ताकि स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर की पहचान केवल कागजों और सोशल मीडिया तक सीमित न रह जाए।
संबंधित समाचार

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!