खबर
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला: इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 1:55 pm
शेयर करें:
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमटीएच अस्पताल की पीजी छात्रा डॉ. सिम्मी यादव से कथित प्रताड़ना के मामले में डीन कार्यालय ने दो सीनियर छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की है।

स्त्री रोग विभाग की पीजी रेसिडेंट डॉ. निकिता गुरवानी और डॉ. श्वेता रघुवंशी को सात दिनों के लिए अस्पताल से संबंधित सभी कार्यों से निलंबित किया गया है।

यह कार्रवाई स्टूडेंट ग्रिवेंस रिड्रेसल कमेटी (एसजीआरसी) की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। डीन कार्यालय की ओर से जारी आदेश 6 अक्टूबर को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया।

क्लीनिकल और अकादमिक कार्यों से रहेंगी दूर
निलंबन अवधि के दौरान दोनों सीनियर छात्राओं को क्लीनिकल, अकादमिक और विभागीय जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा।

डीन कार्यालय ने आदेश में संबंधित विभागों को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच एसजीआरसी द्वारा की गई थी। समिति की रिपोर्ट के बाद डीन कार्यालय ने दोनों छात्राओं के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

प्रताड़ना के बाद डॉ. सिम्मी ने उठाया था आत्मघाती कदम
मामले के अनुसार, पीजी प्रथम वर्ष की छात्रा डॉ. सिम्मी यादव ने सीनियर छात्राओं द्वारा कथित प्रताड़ना से परेशान होकर इंसुलिन की अधिक मात्रा ले ली थी।

तबीयत बिगड़ने के बाद उनके साथियों ने उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया था। उन्हें करीब दो दिनों तक आईसीयू में उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

एनएमसी की एंटी रैगिंग कमेटी में भी शिकायत
घटना के बाद डॉ. सिम्मी यादव की ओर से प्रताड़ना की शिकायत नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की एंटी रैगिंग कमेटी में भी की गई थी। शिकायत सामने आने के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी।

अब एसजीआरसी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों सीनियर छात्राओं के खिलाफ सात दिन के निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई और संस्थान की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर भी नजर बनी हुई है।

संबंधित समाचार

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

8 minutes ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

8 minutes ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

17 minutes ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

19 minutes ago
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

25 minutes ago
पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

about 1 hour ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

about 1 hour ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

about 1 hour ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

about 1 hour ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

about 2 hours ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

about 2 hours ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

about 2 hours ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

about 2 hours ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

about 2 hours ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

about 2 hours ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 3 hours ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 20 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!