पुलिस की सेटिंग से बिक रहा पेट्रोल: रिहायशी इलाकों में मौत का सामान जमा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट के स्टिंग में तीन जगह कैमरे में कैद हुआ पेट्रोल बिक्री का अवैध कारोबार
प्लास्टिक की पन्नियों में भरकर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है पेट्रोल
चिराग खिंच्ची 74892-81181 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध पेट्रोल बिक्री का काला कारोबार पुलिस की कथित सेटिंग के सहारे बेखौफ हो रहा है। विजय नगर, एमआईजी और परदेशीपुरा थाना क्षेत्रों में खुलासा फर्स्ट की स्टिंग टीम जब मौके पर पहुंची तो कैमरे में चौंकाने वाली तस्वीरें कैद हुईं।
कहीं प्लास्टिक की थैलियों और बोतलों में खुलेआम पेट्रोल बेचा जा रहा था तो कहीं दुकानों के अंदर दर्जनों लीटर पेट्रोल का अवैध भंडारण किया गया था।
यह पूरा खेल घनी आबादी वाले इलाकों में चल रहा है, जहां एक छोटी सी चिंगारी भी बड़े अग्निकांड और भारी जनहानि का कारण बन सकती है।
इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और स्थानीय पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है।
सूत्रों का दावा है कि कथित संरक्षण और नियमित बंदी के चलते यह अवैध कारोबार लंबे समय से बिना किसी डर के संचालित हो रहा है।
खुलासा फर्स्ट के स्टिंग ने न सिर्फ कानून की धज्जियां उड़ाते इस नेटवर्क की परतें उधेड़ी हैं, बल्कि यह भी सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर पुलिस की नाक के नीचे चल रहे इस जानलेवा कारोबार पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा?
बच्चों को बेच रहे पेट्रोल
खुलासा फर्स्ट की टीम सबसे पहले विजय नगर थाना क्षेत्र के भमोरी स्थित निहार रेडियम के पास पहुंची। यहां श्याम ऑटो पार्ट्स नाम से संचालित दुकान पर जो नजारा दिखाई दिया, उसने सभी को हैरान कर दिया।
दुकान संचालक श्याम सेन कथित रूप से अवैध तरीके से पेट्रोल बेच रहा था। यहां पर सबसे गंभीर बात यह रही कि संचालक पेट्रोल बच्चों को थैली में भरकर दे रहा था।
संचालक केन में रखे पेट्रोल को कुप्पी से नापकर प्लास्टिक की थैलियों और प्लास्टिक की बोतल में भर रहे थे और ग्राहकों को बेच रहे थे। पूरी गतिविधि खुलासा फर्स्ट के कैमरे में रिकॉर्ड हुई।
दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में पेट्रोल का भंडारण भी मिला। बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के ज्वलनशील पदार्थ रखने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आसपास कई दुकानें और लोगों की आवाजाही रहती है।
यदि एक चिंगारी भी उठे तो पूरा इलाका आग की चपेट में आ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह धंधा लंबे समय से चल रहा है और आरोप है कि क्षेत्र के बीट जवानों की कथित मेहरबानी के चलते संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
बोतल में भी बिकता रहा पेट्रोल
दूसरा स्टिंग ऑपरेशन एमआईजी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर 6 नंबर गली का है। यहां राहुल ऑटो पार्ट्स (गैरेज) के नाम से संचालित दुकान पर टीम काफी देर तक मौजूद रही।
कैमरे में जो तस्वीरें कैद हुईं, वे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। दुकान पर लगातार लोग पहुंच रहे थे और एक-एक लीटर की बोतल तथा पॉलिथीन थैलियों में पेट्रोल लेकर जा रहे थे।
दुकान संचालक बिना किसी डर के खुलेआम पेट्रोल बेचता नजर आया। दुकान के अंदर भी दर्जनों लीटर पेट्रोल जमा मिला। यह पूरा कारोबार घनी आबादी वाले इलाके में चल रहा था, जहां आसपास मकान और अन्य दुकानें मौजूद हैं।
सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं था। यदि आग लगने जैसी घटना हो जाए तो कई परिवार इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसके बावजूद अवैध कारोबार लगातार जारी रहना कई सवाल खड़े करता है।
रिहायशी इलाके में मौत का सामान
खुलासा फर्स्ट की टीम इसके बाद एमआईजी थाना क्षेत्र के ही अटल द्वार गेट के अंदर बैरवा धर्मशाला के पास पहुंची। यहां बिना नाम की एक दुकान पर युवक खुलेआम पेट्रोल बेचता मिला।
कैमरे में साफ दिखाई दिया कि वह ढाई-ढाई लीटर और एक लीटर की बोतलों में पेट्रोल भरकर ग्राहकों को दे रहा था। दुकान के अंदर भी बड़ी मात्रा में पेट्रोल का भंडारण किया गया था।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह दुकान पूरी तरह रिहायशी इलाके के बीच संचालित हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस अवैध कारोबार से वे लंबे समय से परेशान हैं और कई बार हादसे की आशंका जता चुके हैं।
सूत्रों का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों तक नियमित बंदी पहुंचने के कारण यह धंधा बेखौफ जारी है। शिकायत बढ़ती है तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है, जबकि धंधा अगले दिन फिर शुरू हो जाता है।
खुलासा फर्स्ट की टीम परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के मालवामिल चौराहे स्थित सारंग ऑटो पार्ट्स दुकान पर भी पहुंची,जहां संचालक केन, कुप्पी और पॉलिथीन में अवैध रूप से पेट्रोल भरता और बेचता नजर आया।
हादसे का इंतजार क्यों?
स्टिंग ऑपरेशन में सामने आईं तस्वीरें बताती हैं कि शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध पेट्रोल बिक्री का नेटवर्क सक्रिय है। बिना लाइसेंस, बिना सुरक्षा मानकों और बिना किसी वैधानिक व्यवस्था के ज्वलनशील पदार्थ खुलेआम बेचा जा रहा है।
पेट्रोल जैसी अत्यंत ज्वलनशील वस्तु का प्लास्टिक की थैलियों और बोतलों में बेचा जाना सीधे तौर पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है।
यदि समय रहते इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगी तो किसी भी दिन एक छोटी सी चूक बड़े अग्निकांड में बदल सकती है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ही परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर लोकेश खोपड़े के घर पेट्रोल बम फेंकने की घटना हो चुकी हैं, इसके अलावा भी कई जगह बाइक, कार और घर में पेट्रोल छिड़कर आगजनी की घटना सामने आ चुके मामले में केस भी दर्ज हो चुके हैं।
रहवासियों की प्रशासन से मांग
इधर, जब खुलासा फर्स्ट की टीम ने रहवासियों से चर्चा की तो उन्होंने कई तरफ की अपनी बातें रखी उन्होंने प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि शहर में जहां जहां अवैध रूप से पेट्रोल की बिकी हो रही हैं व वहां जाकर निष्पक्ष जांच कराई जाए।
जिन दुकानों पर अवैध पेट्रोल बिक्री और भंडारण हो रहा है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही यदि किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले इस अवैध कारोबार पर हमेशा के लिए रोक लग सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!