चलती कार से बाहर लटककर स्टंट: वीआईपी रोड पर युवकों ने खतरे में डाली जान; पुलिस ने कार जब्त कर लगाया जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर की वीआईपी कोठी रोड पर चलती कार से बाहर लटककर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। माधव नगर थाना पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
ट्रैफिक हेल्पलाइन पर वीडियो मिला
पुलिस के अनुसार बुधवार रात ट्रैफिक हेल्पलाइन पर एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें मारुति सियाज कार (क्रमांक MP-13-CC-2255) में सवार कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों से बाहर लटककर स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। यह करतब न केवल उनकी अपनी जान के लिए खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा कर रहा था।
पुलिस टीम ने की वाहन और चालक की पहचान
वीडियो सामने आते ही माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन और चालक की पहचान की। जांच में कार चालक की पहचान सूरज गोंदिया, पिता दौलतराम गोंदिया, निवासी भेरूनाला, थाना जीवाजीगंज, उज्जैन के रूप में हुई।
पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत वाहन को जब्त कर चालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये का चालान किया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर स्टंटबाजी से बचें, क्योंकि इस तरह की लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!