छोटे घरों के लोगों ने दिखाया बड़ा दिल, अनिका के लिए आज रैली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
3 साल की अनिका की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद करते कल जब टीम के सदस्य बक्षीबाग में पहुंचे तो ये देखकर हैरत से भर गए कि छोटे घरों में रहने वाले लोग बड़ा दिल दिखा रहे हैं। उन्होंने दिल खोलकर मदद प्रदान की। छावनी के बारदाना व्यापारियों ने भी अनिका की मदद के लिए राशि भेंट की।
टीम अनिका अभियान से जुड़े अनीश पांडे ने बताया कि कल बक्षीबाग में घर घर जाकर सहयता राशि एकत्र की गई। इस दौरान हैरत करने वाली बात ये थी कि छोटे घरों में रहने वालों ने बड़ा दिल दिखाया और बेबी अनिका के लिए मदद प्रदान की। बच्चे-बुजुर्ग और महिलाओं ने भी आगे आकर यथासंभव मदद की।
इस दौरान टीम अनिका की माधुरी जायसवाल, अनुज गौड़, दीपक पुरोहित, भूराभाई, शीतल नरवरिया, बबलू काले, दीपा गौड़, अनिका की माता सरिता व अन्य लोग साथ थे। टीम अनिका के सदस्यो ने उन्हें धन्यवाद दिया।
सामाजिक संस्था हर्ष एवं रानी लक्ष्मीबाई मंडल के पदाधिकारियों ने भी टीम अनिका के सदस्य सागर बागोरा को 25 हजार रुपए की राशि का चेक दिया जो उन्होंने अनिका की माता सरिता शर्मा को सौंपा।
छावनी बारदाना व्यापारी एसोसिएशन द्वारा बेबी अनिका के इलाज में सहयोग के लिए 51 हजार रुपए की राशि चेक से माता-पिता को प्रदान की। इसमें समाजसेवी चुन्नू पाराशर एवं गोटी दादा का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर टीम अनिका के अनीश पांडे, दीपक पुरोहित, दीपा गौड़ मौजूद थे।
आज अनिका के समर्थन में यात्रा
टीम अनिका द्वारा आज बेबी अनिका की गंभीरतम बीमारी से इलाज के लिए राशि एकत्र के मकसद से रैली निकाली जाएगी। अनीश पांडे ने बताया कि प्रात: 11 बजे रैली बड़ा गणपति से शुरू होगी और खजराना गणेश मदिर तक जाएगी। इस दौरान राशि एकत्रीकरण किया जाएगा।
मां ने दिखाया प्यार, अनिका को 51 हजार
समाजसेवी दिकेश यादव की माता सुमनलता यादव, पिता पुरुषोत्तम यादव ने बेबी अनिका को लाड़-दुलार करके 51 हजार रुपए की चेक प्रदान किया। इस दौरान वे भावुक हो गई। इस दौरान निकिता यादव के अलावा, अनीश पांडे, शुभम सोलंकी, कमलेश पांचाल, विशाल काले, सिद्धू पुरोहित एवं दीपा गौड़ भी मौजूद थे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!