पटेल ब्रिज रामभरोसे: सीमेंट के पिलर लगाकर पल्ला झाड़ा; फिर दुर्घटना का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सियागंज के पटेल ब्रिज पर क्या निगम को फिर कोई दुर्घटना का इंतजार है? इस पर दो हफ्ते पूर्व हुई टैंकर दुर्घटना के बाद केवल सीमेंट के पिलर लगाए और छोड़ दिया। उधर, शास्त्री ब्रिज को तोड़ने की कवायद चल रही है, जिसका सारा ट्रैफिक इधर डायवर्ट होगा। ऐसे में पटेल ब्रिज से गुजरना कितना खतरनाक है, ये सहज ही समझा जा सकता है।
घटना भले ही छोटी हो, लेकिन संकेत बड़े
दो सप्ताह पूर्व इस ब्रिज पर एक टैंकर घुस गया था। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई वाहनों को क्षति पहुंची थी। ये घटना भले ही छोटी हो, लेकिन इसके संकेत बड़े हैं। निगम ने पुल की कोई ठोस मरम्मत नहीं की है केवल कुछ सीमेंट के पिलर लगा दिए हैं।
इस ब्रिज से सियागंज समेत आसपास के अन्य बाजारों के अलावा भी ट्रैफिक बड़ी संख्या में गुजरता है। ये भी चिंताजनक है कि इस ब्रिज पर शास्त्री ब्रिज बंद होने के बाद ट्रैफिक का डबल लोड हो जाएगा। ऐसे में ये ब्रिज कैसे सबकुछ सहन कर पाएगा और इतना बोझ कैसे झेल पाएगा?
व्यापारियों ने जताई चिंता
सियागंज के व्यापारियों और आसपास के रहवासियों का कहना है कि इस ब्रिज से रोज हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
टूटी रेलिंग को भी अब तक नहीं सुधारा
हद तो ये है कि निगम ने कार दुर्घटना में टूटी रेलिंग को भी अब तक नहीं सुधारा है। इस ब्रिज के आसपास के बाजारों के व्यापारी और रहवासी नाराज हैं और वो सड़क पर उतरने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि निगम ने क्षतिग्रस्त रेलिंग, लोहे की जालियां और मलबा भी अब तक नहीं उठाया है।
पहले भी हुए कई हादसे
आसपास के लोगों का कहना है कि इस ब्रिज पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ माह पूर्व एक कार भी नीचे गिर चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। लगातार दुर्घटनाओं के बाद भी ब्रिज की अनदेखी की जा रही है।
जल्द शुरू होने वाला है शास्त्री ब्रिज का काम
रीगल तिराहा से गांधी हॉल तक ब्रिज के लिए रेलवे ने 139 करोड़ रुपए मंजूर कर टेंडर के लिए निविदाएं भी बुलवा ली हैं। जल्दी ही निर्माण एजेंसी फाइनल हो जाएगी और इस ब्रिज से ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद सारा लोड पटेल ब्रिज पर आ जाएगा। यदि निगम इस ब्रिज की ऐसी ही उपेक्षा करता रहा तो सहज समझा जा सकता है कि इस ब्रिज से गुजरना कितना खतरनाक हो जाएगा।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!