एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा: ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द; किसी की नौकरी तो किसी की परीक्षा पर पड़ा असर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
नवनिर्मित एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली जाने वाली नियमित उड़ान अचानक रद्द कर दी गई। खास बात यह रही कि कई यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मिली। इससे नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया और एयरलाइन व प्रबंधन से जवाब मांगा।
एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला- फ्लाइट कैंसिल है
यात्रियों का आरोप है कि उड़ान रद्द होने की सूचना उन्हें समय रहते नहीं दी गई। कई यात्री निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिली।
यात्रियों का कहना है कि यदि उन्हें पहले सूचना मिल जाती तो वे ट्रेन, बस या सड़क मार्ग से दिल्ली जाने की वैकल्पिक व्यवस्था कर लेते। अंतिम समय पर उड़ान रद्द होने से उनकी पूरी यात्रा योजना बिगड़ गई।
किसी की नौकरी, किसी की परीक्षा और मीटिंग प्रभावित
दिल्ली जाने वाले यात्रियों में कई ऐसे थे, जिन्होंने पहले से जरूरी काम तय कर रखे थे। किसी को नौकरी से जुड़े काम के लिए दिल्ली पहुंचना था तो किसी की परीक्षा, बैठक और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां निर्धारित थीं।
फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों के सामने अचानक दिल्ली पहुंचने का संकट खड़ा हो गया। अब उन्हें दूसरे साधनों से यात्रा करने पर अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ सकता है।
नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर की नारेबाजी
फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिलते ही यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में हंगामा और नारेबाजी करते हुए एयरलाइन तथा प्रबंधन से जवाब मांगा।
यात्रियों ने मांग की कि फ्लाइट कैंसिल होने का स्पष्ट कारण बताया जाए। साथ ही टिकट, रिफंड और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था को लेकर भी तत्काल जानकारी दी जाए।
‘समय पर सूचना मिलती तो बना लेते वैकल्पिक प्लान’
यात्रियों का कहना है कि उड़ान रद्द या विलंबित होने की स्थिति में एयरलाइन को यात्रियों को समय रहते सूचना देना जरूरी है, ताकि वे अपनी यात्रा के लिए दूसरे विकल्प तलाश सकें।
उन्होंने रिफंड और वैकल्पिक यात्रा से जुड़े नियमों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने की भी मांग की।
फ्लाइट क्यों हुई कैंसिल? आधिकारिक कारण का इंतजार
उड़ान रद्द होने के बाद देर रात तक एयरपोर्ट परिसर में नाराजगी और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, फ्लाइट अचानक क्यों रद्द की गई, इसकी आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!