डंपर से टकराई यात्री बस: इतने यात्री घायल; इस स्थान पर हुई दुर्घटना, ड्राइवर ने बताया यह कारण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-उज्जैन मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नावदा पंथ क्षेत्र स्थित गधा टेकरी के पास इंदौर से उज्जैन जा रही एक यात्री बस पीछे से डंपर में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।
चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि दुर्घटना गधा टेकरी के पास हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर आगे चल रहे डंपर से बस पीछे से टकराई। टक्कर के बाद बस में बैठे यात्रियों को गंभीर झटके लगे और कई लोग सीटों से उछल गए।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे में प्रकाश (पुत्र मांगीलाल), शोभा, भूपेंद्र (पुत्र मोतीलाल), रितू, दिलीप (पुत्र बंशीलाल), घनश्याम नाथ और दिनेश घायल हुए। सभी को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार सभी घायल इंदौर निवासी हैं और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ड्राइवर ने ब्रेक फेल होने का किया दावा
बस चालक ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना से पहले बस के ब्रेक अचानक काम करना बंद कर गए, जिसके कारण वह वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और सामने चल रहे डंपर से टकरा गया। पुलिस चालक के इस दावे की तकनीकी जांच भी करा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा बस की तकनीकी स्थिति, ब्रेक सिस्टम और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!