खबर
Top News

पंडे-पुजारी और ड्राइवर सीखेंगे मेहमाननवाजी के गुर: रोज मिलेगा स्टाइपेंड; इस संस्थान को मिली प्रशिक्षण की जिम्मेदारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जून 2026, 12:30 pm
शेयर करें:
पंडे-पुजारी और ड्राइवर सीखेंगे मेहमाननवाजी के गुर

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 को श्रद्धालुओं के लिए यादगार और व्यवस्थित बनाने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। इस दिशा में उज्जैन के पंडों, पुजारियों, ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों को विशेष आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आईआईटीटीएम देगा ट्रेनिंग
प्रशिक्षण की जिम्मेदारी ग्वालियर स्थित भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान ( आईआईटीटीएम) को सौंपी गई है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रहने-खाने की मुफ्त सुविधा के साथ प्रतिदिन 400 से 500 रुपए तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

मनमानी की शिकायतों को दूर करने कवायद
हर सिंहस्थ में लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार पंडों-पुजारियों के व्यवहार और ऑटो-टैक्सी चालकों की मनमानी को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। प्रशासन इस बार इन समस्याओं को पहले ही दूर करने की तैयारी कर रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

श्रद्धालुओं से व्यवहार सुधारने पर रहेगा फोकस

प्रशिक्षण में पंडों और पुजारियों को श्रद्धालुओं से विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार करने, तनावपूर्ण परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने तथा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सहायता करने के तरीके सिखाए जाएंगे। इसके अलावा भीड़ प्रबंधन, सही मार्गदर्शन और प्रभावी संवाद कौशल पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फील्ड विजिट से मिलेगा व्यावहारिक अनुभव
आईआईटीटीएम की डायरेक्टर मोनिका प्रकाश के अनुसार प्रतिभागियों को संस्थान परिसर में ही ठहराया जाएगा। भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड विजिट कराकर वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराया जाएगा, जिससे प्रतिभागी व्यवहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें।

ड्राइवरों को सिखाए जाएंगे सेवा और सुरक्षा के पाठ
ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए तैयार किए गए विशेष मॉड्यूल में सुरक्षित ड्राइविंग, फर्स्ट एड, यात्रियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार, पारदर्शी किराया व्यवस्था और जीपीएस के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही दुर्घटना या आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करने के तरीकों की जानकारी भी दी जाएगी। उन्हें उज्जैन के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दी जाएगी ताकि वे श्रद्धालुओं का बेहतर मार्गदर्शन कर सकें।

आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मिलेगा भत्ता
प्रशिक्षण अवधि के दौरान कई प्रतिभागियों का दैनिक कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए सरकार ने उन्हें प्रतिदिन 400 से 500 रुपए तक का स्टाइपेंड देने का निर्णय लिया है। प्रशिक्षण में व्यवहार कौशल, संवाद, आपदा प्रबंधन और अतिथि सत्कार जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इसके लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने की तैयारी
प्रशासन का मानना है कि सिंहस्थ जैसे विशाल आयोजन की सफलता श्रद्धालुओं के अनुभव पर निर्भर करती है। एक नकारात्मक अनुभव पूरे आयोजन की छवि को प्रभावित कर सकता है। इसलिए प्रयास किया जा रहा है कि उज्जैन आने वाला हर श्रद्धालु यहां से सकारात्मक अनुभव और अच्छी यादें लेकर लौटे। यह पहली बार होगा जब सिंहस्थ से पहले इतने बड़े स्तर पर पंडों, पुजारियों और ड्राइवरों को व्यवस्थित हॉस्पिटैलिटी ट्रेनिंग दी जाएगी। योजना सफल रहने पर इसे प्रदेश के अन्य बड़े धार्मिक और पर्यटन आयोजनों में भी लागू किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 12 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 12 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 12 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 12 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 13 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 13 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 13 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 13 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 13 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 13 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 13 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 13 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 13 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 13 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 13 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 13 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 14 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 14 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 14 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!