कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर ‘लापता’: पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास; होटल से चंपत हुए कुदरातुल्लाह, पहले भी भाग चुके खिलाड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्लासगो।
पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन (पीबीएफ) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरातुल्लाह ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना मुकाबला खेलने के बाद टीम होटल से गायब हो गए। हैरानी की बात यह है कि उनका पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास था।
पाकिस्तान ओलंपिक संघ से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, कुदरातुल्लाह अपने भारवर्ग में मुकाबला करने के बाद टीम होटल से अचानक गायब हो गए। इसके बाद से उनका पता नहीं चल पाया है।
सूत्र ने कहा, “दिलचस्प बात यह है कि पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास होने के बावजूद वह गायब हो गया।”
2022 में भी गायब हुए थे दो पाकिस्तानी बॉक्सर
पाकिस्तानी मुक्केबाज के विदेश में गायब होने का यह पहला मामला नहीं है। कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 के दौरान पाकिस्तानी मुक्केबाज सुलेमान बलोच और नजीरुल्लाह खान भी बर्मिंघम में गायब हो गए थे। उस समय भी दोनों खिलाड़ियों के पासपोर्ट पाकिस्तानी दल के अधिकारियों के पास थे।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के कारण पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
2024 में बॉक्सर पर सामान चुराकर भागने का लगा था आरोप
विश्व ओलंपिक क्वालिफायर-2024 के दौरान भी पाकिस्तान को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। एशियाई स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज जोहेब रशीद पर अपने रूममेट की विदेशी मुद्रा और कीमती सामान लेकर गायब होने का आरोप लगा था।
अब कुदरातुल्लाह के गायब होने से पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन एक बार फिर विवादों में आ गया है।
36 खिलाड़ियों के दल को मिला सिर्फ एक कांस्य
ग्लास्गो गए पाकिस्तान के 36 सदस्यीय दल का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। पाकिस्तान के खाते में सिर्फ एक कांस्य पदक आया। यह पदक महिला मुक्केबाज फातिमा जेहरा ने जीता।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!