पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन: पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश; पीएम-सीएम ने जताया दुख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायपुर।
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाली तीजन बाई का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। उन्होंने रात करीब 3:15 बजे रायपुर स्थित एम्स रायपुर में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं।
पंडवानी लोकगायन को दुनिया भर में नई पहचान दिलाई
अपनी दमदार आवाज, प्रभावशाली अभिनय और अनूठी प्रस्तुति शैली से तीजन बाई ने पंडवानी लोकगायन को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में नई पहचान दिलाई। महाभारत की कथाओं का गायन करने की प्रेरणा उन्हें अपने नाना से मिली थी, जिसे उन्होंने जीवनभर अपनी साधना बनाया।
कई बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया था
भारतीय लोक कला में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
राजकीय सम्मान से किया जाएगा अंतिम संस्कार
रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गनियारी ले जाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने किया शोक व्यक्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ की लोक कला को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि तीजन बाई का निधन कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनका योगदान अमर रहेगा
वहीं सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि पंडवानी के माध्यम से तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुंचाया और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!