खबर
Top News

ओए इंदौरी ने यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां: रीलबाजी का खुमार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मार्च 2026, 12:53 pm
शेयर करें:

खुद और युवती को बुलेट की टंकी पर बैठकर चलाई मोटरसाइकिल

लाइक्स व फॉलोअर्स के लिए सड़क पर स्टंट, पहले भी कई बार विवादों में रह चुका छपरी इनफ्लुएंसर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर लाइक व फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में कुछ लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने से भी गुरेज नहीं कर रहे। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शहर का एक छपरी रीलबाज ओए इंदौरी उर्फ रॉबिन न केवल खुद बुलेट की पेट्रोल टंकी पर बैठा, बल्कि एक युवती को भी टंकी पर बैठाकर गाड़ी चला रहा है। उक्त वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में इंदौर का चर्चित छपरी इनफ्लुएंसर नियमों की खुली अवहेलना करता नजर आ रहा है। वीडियो में अलग-अलग कैप्शन के जरिये भी लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई है। पहले कैप्शन में युवती को ‘दोस्त की बहन’ बताया गया है, जबकि अगले ही पल कैप्शन बदलकर ‘बहन की दोस्त’ लिखा दिखाई देता है।

इस तरह के कैप्शन और खतरनाक स्टंट साफ तौर पर यह दर्शाते हैं कि वीडियो केवल लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के मकसद से बनाया गया, जो सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है।

ट्रैफिक नियमों के मुताबिक बाइक चलाते समय चालक को सही तरीके से सीट पर बैठना जरूरी होता है और स्टंट करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जल्दी व अधिक लोकप्रियता पाने के लिए खुलेआम नियमों की अवहेलना करते नजर आते हैं।

युवाओं पर डालते हैं गलत प्रभाव... खुलासा फर्स्ट के पाठक मयूर सोलंकी का कहना है कि इस तरह के वीडियो युवाओं पर गलत प्रभाव डालते हैं। कई बार देखा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अन्य युवा भी ऐसे ही स्टंट दोहराने लगते हैं, जिससे गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है, वहीं कई बार ऐसे में हादसे हुए भी। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे छपरी रीलबाजों पर समय रहते पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

विवादित है ओए इंदौरी...बताया जा रहा है कि ‘ओए इंदौरी’ उर्फ रॉबिन पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है। सोशल मीडिया पर रीलबाजी और भड़काऊ कंटेंट को लेकर उसके वीडियो पहले भी चर्चा में आ चुके हैं। इसके बावजूद वह लगातार इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है।

दुष्कर्म का केस, रिटायर्ड पुलिसकर्मी को टक्कर भी मारी थी...उल्लेखनीय है इंदौरी छपरी इनफ्लुएंसर ओए इंदौरी उर्फ रॉबिन पर कुछ साल पहले उसकी पूर्व प्रेमिका ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका दुष्कर्म किया था। उक्त मामले में वह जेल भी जा चुका है। वहीं इसके पहले खरगोन जिले में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर घायल कर दिया था।

वीडियो की जांच की जा रही है, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
- राजेश दंडोतिया, एडीसीपी क्राइम ब्रांच

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 15 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 15 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 15 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 16 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 16 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 16 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 16 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 16 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 16 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 16 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 16 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 16 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 16 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 17 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 17 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 17 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 17 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 17 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!