खबर
Top News

मासूम को न्याय दिलाने थाने का घेराव करेंगे आक्रोशित रहवासी: दुष्कर्म की घटना पर बैठक में उठीं आरोपियों के जुलूस और सख्त कार्रवाई की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जून 2026, 1:55 pm
शेयर करें:
मासूम को न्याय दिलाने थाने का घेराव करेंगे आक्रोशित रहवासी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित सिंगापुर टाउनशिप में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर रहवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात टाउनशिप के मंदिर चौराहे पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने एकत्र होकर जनसभा आयोजित की।

सभा में घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार को बड़ी संख्या में रहवासी लसूड़िया थाने का घेराव करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि मासूम बच्ची को केवल संवेदना नहीं, बल्कि न्याय मिलना चाहिए। रहवासियों ने आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, कड़ी सजा और घटनास्थल पर आरोपियों का जुलूस निकालने जैसी मांगें उठाईं।

उनका कहना था कि ऐसे घिनौने अपराध करने वालों को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की वारदात करने का साहस न कर सके। बैठक में पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने, मामले को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने तथा प्रशासन पर प्रभावी दबाव बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।

रहवासियों ने कहा कि यह मामला किसी भी कीमत पर ठंडा नहीं पड़ना चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, रहवासियों का आरोप है कि शुरुआती स्तर पर पुलिस मामले को गंभीरता से लेने में सक्रिय नहीं दिखी, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहर में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ी संख्या में उपस्थित रहवासियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक मासूम को न्याय नहीं मिल जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

आज होगा थाने का घेराव: जनसभा में सर्वसम्मति से तय किया गया कि रविवार को बड़ी संख्या में रहवासी लसूड़िया थाने पहुंचकर घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पुलिस जांच में पूरी पारदर्शिता बरते, मामले की नियमित जानकारी सार्वजनिक करे और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

संबंधित समाचार

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

19 minutes ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

38 minutes ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 1 hour ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 1 hour ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 1 hour ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 2 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 19 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 19 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 19 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 20 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 20 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 20 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 20 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 20 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 20 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 20 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 20 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 20 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 20 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!