मांगलिया टोल पर खुली दादागीरी: फास्टैग के बावजूद कार चालक से वसूली; विरोध पर अभद्रता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डिजिटल इंडिया और कैशलेस ट्रांजेक्शन के दावों को ठेंगा दिखाते हुए मांगलिया टोल प्लाजा पर कार चालकों से अवैध वसूली और बदसलूकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
रविवार दोपहर 3:38 बजे सुदामा नगर निवासी कपिल कजरे के साथ हुई यह घटना एनएचएआई की मॉनिटरिंग और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पीड़ित अपनी कार ( जीजे बीए 8077) से गुना से लौट रहे थे और फास्टैग भी था, लेकिन मांगलिया बूथ पर कर्मचारियों ने सिस्टम की कथित खराबी बताकर चालू टैग को भी ब्लॉक घोषित कर दिया।
कजरे ने फास्टैग खाते में पर्याप्त बैलेंस और पिछले टोल के सफल ट्रांजेक्शन का प्रमाण दिया, तो बूथ संख्या एल8 के ऑपरेटर (कोड बी8) और स्टाफ सहयोग के बजाय अभद्रता और विवाद पर उतारू हो गए। पीछे लग रहे वाहनों के दबाव और कर्मचारियों के अड़ियल रवैये के चलते मजबूरन पीड़ित को 100 रुपए के मूल शुल्क के बजाय 125 रुपए का भुगतान यूपीआई के माध्यम से करना पड़ा।
घटना स्पष्ट करती है तकनीकी बहाना बनाकर यात्रियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कार का फास्टैग पिछले नाके पर सक्रिय था, तो मांगलिया में अचानक ब्लॉक कैसे हो गया? पीड़ित ने अब इस अवैध वसूली और बदसलूकी के खिलाफ उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए दोषी कर्मचारियों पर सख्त एक्शन और वसूली गई अतिरिक्त राशि की वापसी की मांग की है। वीडियो फुटेज भी दिया है।
हेल्पलाइन नंबर 1033 पर संपर्क के लिए कहा
फास्टैग बैलेंस होने के बावजूद सिस्टम द्वारा लो बैलेंस दिखना और डीएक्टिवेट बताना तकनीकी समस्या है। समाधान के लिए बैंक से संपर्क करने को बोला था लेकिन रविवार था। शिकायतकर्ता को 1033 हेल्पलाइन नंबर पर बात करने को कहा है, समाधान वहीं से होगा।
हमारे टोल प्लाजा पर अन्य गाड़ियों के फास्टैग से पैसा कट रहा था, जो साबित करता है फास्टैग एक्टिव होता तो पैसा जरूर कटता। सुचारू ट्रांजेक्शन के लिए बैंक से स्टेटस पुनः एक्टिव कराना होता है। - रवि सिंह, शिफ्ट इंचार्ज मांगलिया टोल प्लाजा
संबंधित समाचार

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!