ऑनलाइन गेमिंग ने नाबालिग को बना दिया चोर: मां के 15 लाख के जेवर चुराए; इस वजह से किया अपराध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
ऑनलाइन गेमिंग की लत से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां गेम में पैसे हारने के बाद कर्ज में डूबे एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
नाबालिग ने अपनी मां के चुराए आभूषण
आरोप है कि नाबालिग ने अपनी मां के करीब 15 लाख के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, सीधी जिले का रहने वाला तिवारी परिवार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रीवा आया था।
घर से अचानक गायब हो गए जेवर
महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ अपनी बहन के घर ठहरी हुई थीं। शनिवार को शादी समारोह से लौटने के बाद महिला ने अपने सोने के जेवर उतारकर सुरक्षित स्थान पर रख दिए।
कुछ ही देर बाद जब उन्होंने जेवर देखे तो वे गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब आभूषण नहीं मिले तो चोरहटा थाना पुलिस को सूचना दी गई।
मोबाइल लोकेशन से खुला पूरा मामला
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि महिला का नाबालिग बेटा भी घर से लापता है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर पुलिस उसे सीधी जिले में लेकर आई।
पूछताछ में नाबालिग ने कबूल किया कि उसी ने चोरी की है और जेवर सीधी में अपने एक दोस्त के घर छिपा दिए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोस्त के घर से सभी चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए।
ऑनलाइन गेमिंग में हार बना चोरी की वजह
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने का आदी हो गया था। गेम में भारी रकम हारने के बाद उसने दोस्तों से पैसे उधार ले लिए थे। कर्ज चुकाने के दबाव में आकर उसने अपनी मां के जेवर चोरी करने का कदम उठाया।
मां ने केस दर्ज कराने से किया इनकार
मामले में नाबालिग की मां ने बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बरामद किए गए सभी सोने के जेवर मां को सौंप दिए।
हालांकि पुलिस ने माता-पिता को बेटे की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे सही दिशा देने की सख्त हिदायत दी है, ताकि भविष्य में वह किसी बड़ी अपराध की राह पर न चले। यह घटना एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग की लत और उसके खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करती है।
संबंधित समाचार

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!