खबर
Top News

इस प्रदेश में वकील किस दिन हड़ताल पर रहेंगे: किस कारण उठाया ऐसा कदम; मनाएंगे प्रतिवाद दिवस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 फ़रवरी 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
इस प्रदेश में वकील किस दिन हड़ताल पर रहेंगे

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील सोमवार को न्यायालयीन कार्य से विरत रहेंगे। मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल ने इस घटना के विरोध में सोमवार को ‘प्रतिवाद दिवस’ मनाने की घोषणा की है। इसके चलते प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में अधिवक्ता पेशी और बहस में शामिल नहीं होंगे।

अज्ञात हमलावरों ने की वकील की हत्या
गौरतलब है कि शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र के निवासी अधिवक्ता संजय सक्सेना की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना से अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश है। मामले की जांच कर रही करैरा थाना पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ा, जिसके पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुपारी देकर हत्या कराए जाने की बात
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद के चलते सुपारी देकर हत्या कराए जाने की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में 25 वर्षीय गोलू रावत (निवासी घुघसी, थाना बड़ौनी), 23 वर्षीय पपेंद्र रावत (निवासी चांदपुर, डबरा) और 24 वर्षीय जहीर (निवासी घुघसी, थाना बड़ौनी) शामिल हैं। दो आरोपियों से थाने में पूछताछ जारी है।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
अधिवक्ता की हत्या की घटना को लेकर वकील संगठनों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को प्रदेशभर में न्यायालयीन कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है।

संबंधित समाचार

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

5 minutes ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

10 minutes ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

15 minutes ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

18 minutes ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

25 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

28 minutes ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

40 minutes ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

44 minutes ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 1 hour ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 1 hour ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 1 hour ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 1 hour ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 1 hour ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 1 hour ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 1 hour ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 1 hour ago
देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

about 2 hours ago
बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली
Top News

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!