खबर
Top News

खुल रहे पुराने राज: गौड़ खेमे पर बढ़ते सवाल; 33 साल की राजनीतिक पकड़ पर भाजपा-संघ टकराव के बीच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जून 2026, 6:11 pm
शेयर करें:
खुल रहे पुराने राज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा और संघ के बीच वर्चस्व की चर्चा से पहले ही सुर्खियों में आई विधानसभा-4 अब नए आरोपों के कारण फिर विवादों में घिर गई है।

क्षेत्र में यह चर्चा तेज है कि लगभग 33 वर्षों से एक ही राजनीतिक परिवार का प्रभाव रहने के बावजूद विकास और स्वच्छता की उपलब्धियों के साथ-साथ संरक्षण, साठगांठ और विवादित कारोबारों के आरोप लगातार लगते रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जहां एक ओर शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाने का श्रेय गौड़ परिवार को दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर उनके करीबी माने जाने वाले कुछ लोगों पर शहर और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कामों में लिप्त रहने के आरोप भी लगते रहे हैं। सट्टे, डिब्बा कारोबार, अवैध कॉलोनियों और विवादित जमीन पर निर्माण से जुड़े नाम अब खुलकर सामने आने लगे हैं।

विधायक पुत्र की दोस्ती बनी सुरक्षा कवच?
क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि कुछ प्रभावशाली कारोबारी और बिल्डर राजनीतिक निकटता का लाभ उठाकर वर्षों से नियमों के विपरीत काम कर रहे हैं। आरोप है कि विधायक पुत्र से करीबी संबंधों के चलते कई मामलों में प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो पाती या फिर कार्रवाई शुरू होने से पहले ही दबाव बना दिया जाता है। यही कारण है कि कई अधिकारी ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करने से बचते हैं।

अवैध कॉलोनियों और बिल्डर लॉबी की चर्चा... क्षेत्र में यह धारणा भी मजबूत होती जा रही है कि कुछ राजनीतिक और कारोबारी समूहों की मिलीभगत से अवैध कॉलोनियों का जाल फैलाया गया। आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में भूमि उपयोग परिवर्तन, प्लॉटिंग और निर्माण संबंधी नियमों की अनदेखी की गई, जिससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचा।

स्थानीय स्तर पर सबसे अधिक चर्चा सुमित जैन उर्फ सुमित चांदी के नाम को लेकर हो रही है। आरोप है कि सराफा क्षेत्र में कई निर्माण कार्य नियमों के विपरीत संचालित किए जा रहे हैं।

विरोधियों का दावा है कि कुछ निर्माणों में डमी व्यक्तियों के नाम का उपयोग कर वास्तविक स्वामित्व और निवेश को छिपाने का प्रयास किया गया है। सूत्रों के अनुसार सराफा क्षेत्र में तीन प्रमुख निर्माण कार्यों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप यह भी है कि राजनीतिक संरक्षण के कारण इन मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही।

दान की जमीन पर बहुमंजिला इमारत का विवाद... 44, बड़ा सराफा स्थित निर्माण को लेकर पहले भी गंभीर सवाल उठ चुके हैं। आरोप है कि मंदिर को दान में मिली जमीन पर व्यावसायिक बहुमंजिला इमारत खड़ी की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लॉट संयुक्तिकरण, भवन अनुमति और निर्माण मानकों को लेकर कई बिंदुओं पर स्पष्टता नहीं है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क बाधित होने, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और स्वीकृत नक्शे को सार्वजनिक नहीं करने जैसे आरोप भी लगातार लगते रहे हैं।

भाजपा-संघ विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें... राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा और संघ के बीच चल रही खींचतान ने इन आरोपों को और अधिक चर्चा में ला दिया है। पहले जो बातें बंद कमरों और राजनीतिक बैठकों तक सीमित थीं, अब वे सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आने लगी हैं।

जनता पूछ रही सवाल... विधानसभा-4 के नागरिक अब यह सवाल उठा रहे हैं कि यदि वर्षों से एक ही राजनीतिक नेतृत्व क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा है, तो अवैध निर्माण, विवादित जमीन, संरक्षण और कथित साठगांठ के आरोप बार-बार क्यों सामने आ रहे हैं? साथ ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि जिन मामलों में शिकायतें और जांच की मांग हुई, उनमें अब तक क्या कार्रवाई हुई और जिम्मेदारी किसकी तय होगी।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मुद्दा अब केवल संगठनात्मक संघर्ष तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि क्षेत्र में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर बड़ा सवाल बनता जा रहा है।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 10 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 10 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 11 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 11 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 12 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 12 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 12 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 12 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 12 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 13 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 13 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 13 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 13 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 13 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 13 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 13 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 14 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!