खबर
Top News

पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान: बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अक्टूबर 2026, 1:27 pm
शेयर करें:
पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान

त्योहारों से पहले सुरक्षा की नई कार्ययोजना; संवेदनशील इलाकों में ड्रोन पेट्रोलिंग, हॉट स्पॉट पर सघन चेकिंग और पटाखा बाजारों की निगरानी के निर्देश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहारों के दौरान शहर की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अब केवल कार्रवाई के आंकड़ों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बदमाशों पर की गई कार्रवाई का हिसाब भी नियमित रूप से लेगी।

गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों की जमानत निरस्त कराने के लिए कानूनी कदम उठाने, आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रखने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित समीक्षा बैठक में साफ किया कि मैदानी पुलिसिंग मजबूत करने के साथ संवेदनशील इलाकों में निगरानी और थानों की कार्यप्रणाली में जवाबदेही बढ़ानी होगी।

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की प्राथमिकता भीड़भाड़ वाले बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और बदमाशों के सक्रिय ठिकानों पर निगरानी बढ़ाने की है। इसके लिए ड्रोन पेट्रोलिंग, हॉट स्पॉट पर सघन चेकिंग और नियमित गश्त के निर्देश दिए गए हैं।

पटाखा बाजारों में सुरक्षा मानकों का पालन कराने और अवैध भंडारण पर नजर रखने को भी कहा गया है, ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में किसी तरह की सुरक्षा संबंधी लापरवाही न हो।

जमानत पर बाहर आए बदमाशों पर भी नजर- समीक्षा बैठक में गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों की जमानत निरस्त कराने के लिए प्रभावी कानूनी कार्रवाई पर जोर दिया गया।

आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक तथा बाउंड ओवर की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों से कहा गया कि बदमाशों की गतिविधियों पर निगरानी रखें और अपराध नियंत्रण के लिए की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करें।

ड्रग्स के अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों के नेटवर्क को तोड़ने और इससे जुड़े लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने को भी प्राथमिकता में रखा गया।

थानों में शिकायत लेकर आने वालों को समाधान मिले- कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में आने वाले आम नागरिकों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई हो। शिकायतकर्ता को केवल औपचारिकता निभाकर वापस न लौटाया जाए, बल्कि उसकी समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं।

पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ई-एफआईआर और जीरो एफआईआर के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। ई-साक्ष्य, ई-विवेचना, ई-समंस और वारंट से संबंधित कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

महिला-बच्चों की सुरक्षा और डिजिटल पुलिसिंग पर जोर- महिलाओं और बच्चों की रात्रिकालीन सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करते हुए मैदानी स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने को कहा गया।

संवेदनशील इलाकों में निगरानी, नियमित गश्त और स्थानीय अपराधों पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए मोहल्ला समितियों और स्थानीय नागरिकों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने को कहा गया।

इन बैठकों में महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर रहेगा।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, सभी जोन के डीसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कमिश्नर ने जोनवार कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण, जनशिकायतों के निराकरण और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

पटाखा बाजारों में सुरक्षा की जिम्मेदारी तय
त्योहारों के दौरान पटाखा दुकानों और उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानों का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

प्रत्येक पटाखा दुकान पर अग्निशमन यंत्र, रेत और पानी की बाल्टियां उपलब्ध रखने को कहा गया है। अवैध भंडारण पर नजर रखने और भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर नियमों के विपरीत दुकानें नहीं लगने देने पर भी जोर दिया गया।

संबंधित समाचार

किसान के घर 50 लाख की चोरी
Top News

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब

less than a minute ago
जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान
Top News

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व

21 minutes ago
शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत
Top News

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत:जागती आंखें करेंगी लक्ष्मी का इंतजार

33 minutes ago
मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा
Top News

मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा:थिंक गैस लाइन में लगी आग; 10 फीट तक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

34 minutes ago
दिवाली से पहले Bajaj का धमाका
Top News

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

about 1 hour ago
राजीनामा कर फिर किया बलात्कार
Top News

राजीनामा कर फिर किया बलात्कार:शादी का सपना दिखाया; कोर्ट में बयान बदलवाए

about 1 hour ago
पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:जेल में बंद सप्लायर के नेटवर्क का खुलासा

about 1 hour ago
राहुल गांधी से रैली टालने की अपील
Top News

राहुल गांधी से रैली टालने की अपील:कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर हुई थी इतने हजार करोड़ की बिक्री

about 1 hour ago
दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष
Top News

दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष:पीड़िता ने उठाए सवाल

about 1 hour ago
छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए
Top News

छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए

about 2 hours ago
अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा
Top News

अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा:आबकारी अधिकारी की पत्नी को लगी गोली; उपचार के दौरान मौत

about 2 hours ago
ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा
Top News

ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा:निगम वाहन के सामने धरने पर बैठे पार्षद; रिमूवल टीम पर पैसे मांगने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप

about 2 hours ago
कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल
Top News

कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल:शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

about 2 hours ago
मिलावटखोर  खबरदार
Top News

मिलावटखोर खबरदार:मध्य प्रदेश सरकार का महाअभियान सीएम स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन:197 कार्टून पटाखे जब्त; लाखों का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
भ्रष्टाचार के सच को सियासी रंग देने की कोशिश
Top News

भ्रष्टाचार के सच को सियासी रंग देने की कोशिश

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई:मंत्री बोले- जिम्मेदारों को किया है सस्पेंड

about 2 hours ago
घरेलू विवाद में पति की हत्या
Top News

घरेलू विवाद में पति की हत्या:पत्नी ने मोगरी से हमला कर ली जान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

about 3 hours ago
यात्रियों के लिए खुशखबरी
Top News

यात्रियों के लिए खुशखबरी:कुमेड़ी ISBT से इस दिन से चलेंगी बसें; इन रूटों पर होगा संचालन

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी; एक ही परिवार के 5 सदस्यों और चालक की मौत, मुंडन के लिए निकला था परिवार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!