छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए
KHULASA FIRST
संवाददाता

कोर्ट और ससुराल जाने का बोलकर निकला था बहन के घर चला गया
दो दिन बाद लौटा, लेकिन नशे में धुत, तो पत्नी का खौल उठा खून
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले के देहात में नशे में धुत पति की पत्नी ने छाती पर मोगरी मारकर हत्या कर दी। मोगरी का वार इतना जोरदार था कि पति अचेत होकर धड़ाम से ऐसा गिरा की फिर उठ ना सका। दोनों में झगड़ा इस बात को लेकर हुआ था कि पति पहले कोर्ट और पैसों की व्यवस्था के लिए अपने ससुराल जाने का बोलकर घर से निकला था, लेकिन वह ससुराल ना जाते हुए अपनी बहन के घर चला गया था। दो दिन बाद लौटा, लेकिन नशे में इतना धुत था कि पत्नी का खून खौल उठा और पत्नी ने उसकी हत्या कर दी।
किशनगंज पुलिस के मुताबिक मृतक कालू मुवेल निवासी विश्वासनगर (किशनगंज) है। मूलत: ग्राम लुन्हेरा सड़क (मनावर, धार) का रहने वाला कालू जुवेदा मस्जिद के पास स्थित तस्लीम काकी के मकान में पत्नी के साथ किराए से रहता था।
पत्नी सपना ने छाती पर मोगरी मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पीएम रिपोर्ट में मारपीट के बाद मौत होने की पुष्टि के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ननद से बोली महिला- अब तेरा भाई कभी नहीं उठेगा
किशनगंज टीआई अमित भामोर के अनुसार सपना और कालू मुवेल दोनों ही मजदूरी करते थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। कालू का एक्सीडेंट का केस धार कोर्ट में चल रहा था, जिसकी तारीख थी।
वह घर से पहले धार कोर्ट और फिर पैसों की व्यवस्था के लिए सपना के मायके नालछा जाने का कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह दो दिनों तक घर नहीं लौटा। 18 अक्टूबर की सुबह वह नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा।
इस दौरान सपना कपड़े धो रही थी। सपना ने नाराजगी जताते हुए पैसों का पूछा, लेकिन कालू जवाब देने की स्थिति में नहीं था। इससे सपना और भड़क गई। हालांकि कालू ने इतना जरुर बताया कि वह दो दिनों से पीथमपुर के पास श्रीनाथ कॉलोनी में रहने वाली अपनी बहन के घर था।
चूंकि कालू और उसकी बहन ने सपना को कुछ नहीं बताया था और वह दो दिनों से उसकी चिंता में परेशान हो रही थी। कालू की बात सुनकर सपना का गुस्सा बढ़ गया। उसने मोगरी से कालू को पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान छाती पर एक ही वार ऐसा किया कि कालू अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद सपना ने कालू की बहन (ननद) को फोन लगाकर बताया कि मैंने तेरे भाई की जमकर धुनाई कर दी है कि अब ये उठ नहीं पाएगा।
यह सुनकर कालू की बहन घर पहुंची तो कालू बेसुध पड़ा था। उसकी सांसे नहीं चल रही थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम रिपोर्ट में मारपीट से मौत की बात सामने आने पर सपना पर हत्या का केस दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत:जागती आंखें करेंगी लक्ष्मी का इंतजार

मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा:थिंक गैस लाइन में लगी आग; 10 फीट तक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

राजीनामा कर फिर किया बलात्कार:शादी का सपना दिखाया; कोर्ट में बयान बदलवाए

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:जेल में बंद सप्लायर के नेटवर्क का खुलासा

राहुल गांधी से रैली टालने की अपील:कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर हुई थी इतने हजार करोड़ की बिक्री

दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष:पीड़िता ने उठाए सवाल

पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान:बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करें

अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा:आबकारी अधिकारी की पत्नी को लगी गोली; उपचार के दौरान मौत

ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा:निगम वाहन के सामने धरने पर बैठे पार्षद; रिमूवल टीम पर पैसे मांगने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप

कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल:शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

मिलावटखोर खबरदार:मध्य प्रदेश सरकार का महाअभियान सीएम स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग

देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन:197 कार्टून पटाखे जब्त; लाखों का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के सच को सियासी रंग देने की कोशिश

देखिये वीडियो, नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई:मंत्री बोले- जिम्मेदारों को किया है सस्पेंड

घरेलू विवाद में पति की हत्या:पत्नी ने मोगरी से हमला कर ली जान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

यात्रियों के लिए खुशखबरी:कुमेड़ी ISBT से इस दिन से चलेंगी बसें; इन रूटों पर होगा संचालन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!