दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष: पीड़िता ने उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

विधायक महेंद्र हार्डिया की अनुशंसा पर सुमित मिश्रा ने की नियुक्ति
आरोप- दो साल बाद भी गिरफ्तारी नहीं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाने में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी रहे हाजी सैयद नौशाद अली को भाजपा वार्ड-39 का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़िता ने नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले में केस दर्ज होने के करीब दो साल बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई, जबकि उसके खिलाफ वारंट भी जारी हो चुका है, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही।
पीड़िता के मुताबिक नौशाद अली की नियुक्ति विधायक महेंद्र हार्डिया की अनुशंसा पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने की है। पीड़िता ने भाजपा संगठन से मांग की है कि पदाधिकारियों की नियुक्ति से पहले उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी की जांच की जानी चाहिए, ताकि भाजपा जैसी पार्टी की छवि धूमिल न हो।
वहीं आरोपी हाजी सैयद नौशाद अली केस दर्ज होने के बाद से ही फरार चल था, तब भी राजनीतिक रसूख के चलते उसकी गिरफ्तारी नही हुई थी और उसका वारंट भी जारी हुआ था।
नौशाद अली की वार्ड अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद दुष्कर्म का यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पीड़िता चाहती है कि मामले में पुलिस कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब मिलें।
यह था मामला...
अक्टूबर 2024 को पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि वह इंदौर की रहने वाली है और बीमा कंपनी में काम करती थी। कोरोना महामारी के दौरान उसका पति काम के सिलसिले में नरसिंहपुर में था।
उस समय वह अपनी दो बेटियों के साथ खजराना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। सिलाई सीखने के दौरान उसकी पहचान नौशाद से हुई। वह जरूरतमंदों को राशन बांटता था और इसी सिलसिले में उसके घर आने-जाने लगा।
राशन उपलब्ध कराने का भरोसा देकर नौशाद ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई और वर्ष 2021 में उसने बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा भी दिया था।
वर्ष 2023 में उसके पति को दोनों के संबंधों की जानकारी मिली तो उसने नौशाद से शादी करने और साथ रखने की बात कही, लेकिन उसने इनकार कर दिया और धमकाया। महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।
संबंधित समाचार

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत:जागती आंखें करेंगी लक्ष्मी का इंतजार

मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा:थिंक गैस लाइन में लगी आग; 10 फीट तक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

राजीनामा कर फिर किया बलात्कार:शादी का सपना दिखाया; कोर्ट में बयान बदलवाए

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:जेल में बंद सप्लायर के नेटवर्क का खुलासा

राहुल गांधी से रैली टालने की अपील:कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर हुई थी इतने हजार करोड़ की बिक्री

छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए

पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान:बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करें

अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा:आबकारी अधिकारी की पत्नी को लगी गोली; उपचार के दौरान मौत

ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा:निगम वाहन के सामने धरने पर बैठे पार्षद; रिमूवल टीम पर पैसे मांगने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप

कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल:शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

मिलावटखोर खबरदार:मध्य प्रदेश सरकार का महाअभियान सीएम स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग

देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन:197 कार्टून पटाखे जब्त; लाखों का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के सच को सियासी रंग देने की कोशिश

देखिये वीडियो, नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई:मंत्री बोले- जिम्मेदारों को किया है सस्पेंड

घरेलू विवाद में पति की हत्या:पत्नी ने मोगरी से हमला कर ली जान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

यात्रियों के लिए खुशखबरी:कुमेड़ी ISBT से इस दिन से चलेंगी बसें; इन रूटों पर होगा संचालन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!