अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा: आबकारी अधिकारी की पत्नी को लगी गोली; उपचार के दौरान मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
सहायक आबकारी अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी दीपमाला सिंह (50) की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
उपचार के दौरान मौत
मंदाकिनी विहार कॉलोनी स्थित उनके घर में बुधवार शाम गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
पहले उन्हें सतना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया था।
शुक्रवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अलमारी में बंदूक रखते समय चल गई गोली
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार को घर में शस्त्र पूजा हुई थी।
इसके अगले दिन बुधवार शाम दीपमाला मंदिर से बंदूक लेकर उसे अलमारी में रखने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनके पेट में लगी।
गोली लगने के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया। वहां कई दिनों तक चले उपचार के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर में घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मौके से लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक मिली थी। पुलिस को किचन के पास रखे दीवान पर खिड़की के टूटे हुए कांच बिखरे मिले।
हालांकि, घटनास्थल पर खून के निशान या कारतूस का खाली खोखा नहीं मिला।
गोली चलने की परिस्थितियों की जांच जरूरी
प्रारंभिक जानकारी में बंदूक अलमारी में रखते समय अचानक गोली चलने की बात सामने आई है।
हालांकि, गोली किन परिस्थितियों में चली और घटनास्थल पर मिले टूटे कांच का घटना से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच से ही हो सकेगी।
संबंधित समाचार

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत:जागती आंखें करेंगी लक्ष्मी का इंतजार

मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा:थिंक गैस लाइन में लगी आग; 10 फीट तक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

राजीनामा कर फिर किया बलात्कार:शादी का सपना दिखाया; कोर्ट में बयान बदलवाए

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:जेल में बंद सप्लायर के नेटवर्क का खुलासा

राहुल गांधी से रैली टालने की अपील:कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर हुई थी इतने हजार करोड़ की बिक्री

दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष:पीड़िता ने उठाए सवाल

छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए

पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान:बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करें

ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा:निगम वाहन के सामने धरने पर बैठे पार्षद; रिमूवल टीम पर पैसे मांगने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप

कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल:शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

मिलावटखोर खबरदार:मध्य प्रदेश सरकार का महाअभियान सीएम स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग

देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन:197 कार्टून पटाखे जब्त; लाखों का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के सच को सियासी रंग देने की कोशिश

देखिये वीडियो, नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई:मंत्री बोले- जिम्मेदारों को किया है सस्पेंड

घरेलू विवाद में पति की हत्या:पत्नी ने मोगरी से हमला कर ली जान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

यात्रियों के लिए खुशखबरी:कुमेड़ी ISBT से इस दिन से चलेंगी बसें; इन रूटों पर होगा संचालन

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी; एक ही परिवार के 5 सदस्यों और चालक की मौत, मुंडन के लिए निकला था परिवार

इंदौर में बसों के रूट बदले:इस मार्ग पर सुबह 6 से रात 11 बजे तक अंतरराज्यीय बसों की एंट्री बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!