देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन: 197 कार्टून पटाखे जब्त; लाखों का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ राजेंद्र नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख 62 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं।
पुलिस ने आनंद विहार कॉलोनी स्थित एक गोदाम से अलग-अलग कंपनियों के कुल 197 कार्टून पटाखे बरामद किए हैं।
आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने रवि नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, गोदाम में बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का संग्रहण किया गया था और यहां से लोडिंग वाहनों के जरिए पटाखों की सप्लाई भी की जा रही थी।
गोदाम में रखे गए थे अवैध रूप से पटाखे
दरअसल, राजेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आनंद विहार कॉलोनी के गेट नंबर-02 के पास स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे जमा करके रखे गए हैं।
197 कार्टून पटाखे जब्त
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम की जांच की। तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग कंपनियों के 197 कार्टून पटाखे और आतिशबाजी सामग्री मिली, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 62 हजार रुपये बताई गई है।
लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका
पुलिस ने गोदाम संचालक से पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस मांगा, लेकिन वह लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने पटाखों को जब्त कर लिया और मौके से रवि नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
अवैध रूप से पटाखों का भंडारण पर कार्रवाई जारी
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के बयान के मुताबिक, अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोदाम से पटाखों की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

राजीनामा कर फिर किया बलात्कार:शादी का सपना दिखाया; कोर्ट में बयान बदलवाए

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:जेल में बंद सप्लायर के नेटवर्क का खुलासा

राहुल गांधी से रैली टालने की अपील:कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर हुई थी इतने हजार करोड़ की बिक्री

दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष:पीड़िता ने उठाए सवाल

छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए

पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान:बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करें

अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा:आबकारी अधिकारी की पत्नी को लगी गोली; उपचार के दौरान मौत

ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा:निगम वाहन के सामने धरने पर बैठे पार्षद; रिमूवल टीम पर पैसे मांगने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप

कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल:शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

मिलावटखोर खबरदार:मध्य प्रदेश सरकार का महाअभियान सीएम स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग

भ्रष्टाचार के सच को सियासी रंग देने की कोशिश

देखिये वीडियो, नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई:मंत्री बोले- जिम्मेदारों को किया है सस्पेंड

घरेलू विवाद में पति की हत्या:पत्नी ने मोगरी से हमला कर ली जान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

यात्रियों के लिए खुशखबरी:कुमेड़ी ISBT से इस दिन से चलेंगी बसें; इन रूटों पर होगा संचालन

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी; एक ही परिवार के 5 सदस्यों और चालक की मौत, मुंडन के लिए निकला था परिवार

इंदौर में बसों के रूट बदले:इस मार्ग पर सुबह 6 से रात 11 बजे तक अंतरराज्यीय बसों की एंट्री बंद

बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला:धारदार हथियारों से किया वार; मंडल अध्यक्ष सहित 6 लोगों से मारपीट

इंदौर में गर्मी से पहले पानी का इंतजाम:इतने ट्यूबवेल की मरम्मत कराएगा निगम; नए टैंकर खरीदने की तैयारी, यशवंत सागर भरने पर भी जोर

सेमीकंडक्टर निवेश को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा दावा:बोले- 34 लाख करोड़ के करार में से 12 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर आया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!