खबर
Top News

कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल: शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अक्टूबर 2026, 1:14 pm
शेयर करें:
कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशों के तहत शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई।

निरीक्षण अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के नियंत्रक मनोज पुष्प ने इंदौर भ्रमण के दौरान ओम नमकीन और आकाश नमकीन निर्माण इकाइयों का जायजा लिया। इस दौरान स्वच्छता और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

प्राप्त शिकायतों के आधार पर अंजनी नगर, एयरपोर्ट रोड स्थित कर्णावत पान भोजन प्रसादी पर प्रतिष्ठान प्रतिनिधि अतुल लोढ़ा की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। टीम ने वहां से आलू, गिलकी, तुअर दाल, पनीर मसाला, सोयाबीन तेल और धनिया पाउडर के कुल छह नमूने जांच के लिए लिए।

इसी तरह सिलावटपुरा स्थित जैन श्वेतांबर शिव भंडार के प्रोपराइटर राजेश जैन की मौजूदगी में नमकीन मिक्सचर और बूंदी के नमूने लिए गए।

अमृतसरी नान ढाबा के निरीक्षण के दौरान रसोईघर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विक्रेता कुलदीप रघुवंशी की उपस्थिति में पनीर और दाल मखनी के नमूने लिए गए। शिकायतकर्ता नारायण शुक्ला को इस कार्रवाई से अवगत कराया गया।

अवंतिका नगर, सांवेर रोड स्थित सोनू वेफर्स (मेसर्स मोहनलाल दौलतराम ट्रेडर्स) का निरीक्षण किया गया। प्रोपराइटर मुकेश प्रजापत द्वारा संचालित इस इकाई के पास 10 दिसंबर 2026 तक वैध खाद्य अनुज्ञप्ति (क्रमांक 11421850001288) होने के बावजूद आलू चिप्स के पैकेट पर पुरानी, निरस्त पंजीयन संख्या भी अंकित पाई गई।

इस गड़बड़ी पर प्रतिष्ठान को सुधार सूचना पत्र जारी किया जा रहा है। यहां से आलू चिप्स और सोनू फलाहारी वेफर्स के नमूने जांच के लिए लिए गए।

सांवेर में सिविल अस्पताल के सामने स्थित राजा चाट भंडार का मैनेजर राजा बोहरा की मौजूदगी में निरीक्षण कर उचित रखरखाव के निर्देश दिए गए। वहां से पानीपुरी के पानी और आलू मसाले के नमूने लिए गए।

इसकी पुष्टि शिकायतकर्ता कपिल धनेरिया से की गई। इसके अलावा मुसाखेड़ी स्थित श्रीराम किराना का भी निरीक्षण कर शिकायत का निराकरण किया गया।

एकत्रित किए गए सभी खाद्य नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आम जनता को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका
Top News

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

15 minutes ago
राजीनामा कर फिर किया बलात्कार
Top News

राजीनामा कर फिर किया बलात्कार:शादी का सपना दिखाया; कोर्ट में बयान बदलवाए

19 minutes ago
पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:जेल में बंद सप्लायर के नेटवर्क का खुलासा

28 minutes ago
राहुल गांधी से रैली टालने की अपील
Top News

राहुल गांधी से रैली टालने की अपील:कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर हुई थी इतने हजार करोड़ की बिक्री

30 minutes ago
दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष
Top News

दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष:पीड़िता ने उठाए सवाल

35 minutes ago
छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए
Top News

छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए

41 minutes ago
पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान
Top News

पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान:बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करें

about 1 hour ago
अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा
Top News

अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा:आबकारी अधिकारी की पत्नी को लगी गोली; उपचार के दौरान मौत

about 1 hour ago
ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा
Top News

ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा:निगम वाहन के सामने धरने पर बैठे पार्षद; रिमूवल टीम पर पैसे मांगने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप

about 1 hour ago
मिलावटखोर  खबरदार
Top News

मिलावटखोर खबरदार:मध्य प्रदेश सरकार का महाअभियान सीएम स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन:197 कार्टून पटाखे जब्त; लाखों का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
भ्रष्टाचार के सच को सियासी रंग देने की कोशिश
Top News

भ्रष्टाचार के सच को सियासी रंग देने की कोशिश

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई:मंत्री बोले- जिम्मेदारों को किया है सस्पेंड

about 1 hour ago
घरेलू विवाद में पति की हत्या
Top News

घरेलू विवाद में पति की हत्या:पत्नी ने मोगरी से हमला कर ली जान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

about 2 hours ago
यात्रियों के लिए खुशखबरी
Top News

यात्रियों के लिए खुशखबरी:कुमेड़ी ISBT से इस दिन से चलेंगी बसें; इन रूटों पर होगा संचालन

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी; एक ही परिवार के 5 सदस्यों और चालक की मौत, मुंडन के लिए निकला था परिवार

about 2 hours ago
इंदौर में बसों के रूट बदले
Top News

इंदौर में बसों के रूट बदले:इस मार्ग पर सुबह 6 से रात 11 बजे तक अंतरराज्यीय बसों की एंट्री बंद

about 3 hours ago
बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला
Top News

बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला:धारदार हथियारों से किया वार; मंडल अध्यक्ष सहित 6 लोगों से मारपीट

about 3 hours ago
इंदौर में गर्मी से पहले पानी का इंतजाम
Top News

इंदौर में गर्मी से पहले पानी का इंतजाम:इतने ट्यूबवेल की मरम्मत कराएगा निगम; नए टैंकर खरीदने की तैयारी, यशवंत सागर भरने पर भी जोर

about 3 hours ago
सेमीकंडक्टर निवेश को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा दावा
Top News

सेमीकंडक्टर निवेश को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा दावा:बोले- 34 लाख करोड़ के करार में से 12 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर आया

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!