खबर
Top News

मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा: थिंक गैस लाइन में लगी आग; 10 फीट तक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अक्टूबर 2026, 2:33 pm
शेयर करें:
मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के छोला इलाके में शनिवार दोपहर मेट्रो निर्माण के दौरान भूमिगत गैस लाइन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

छोला ब्रिज के पास हुई घटना में आग की लपटें करीब 10 फीट तक उठने लगीं।

दमकलकर्मियों ने काबू पाया
मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और ब्रिज पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

गैस कंपनी से लाइन बंद कराने और दमकलकर्मियों की कार्रवाई के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

JCB से खुदाई के दौरान गैस लाइन में लीकेज की आशंका
घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई गई है। छोला ब्रिज के पास भूमिगत थिंक पीएनजी गैस लाइन गुजरती है। इसी क्षेत्र में मेट्रो का काम चल रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जेसीबी से खुदाई के दौरान गैस लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद गैस का रिसाव हुआ और आग लग गई।

कुछ ही देर में आग की लपटें तेजी से उठने लगीं। स्थिति को देखते हुए आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए। ब्रिज पर लोगों की भीड़ जमा होने से मौके पर हलचल बढ़ गई।

पुलिस ने लोगों को हटाया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को घटनास्थल से दूर किया।

इसके बाद छोला फायर टीम ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।

दमकलकर्मी पंकज यादव समेत टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया।

कंपनी से गैस सप्लाई बंद कराई, तब बुझी आग
आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए थिंक गैस कंपनी से संबंधित लाइन की सप्लाई बंद कराई गई। गैस की आपूर्ति रोकने के बाद दमकल टीम आग बुझाने में सफल रही।

इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के कारणों और गैस लाइन को हुए नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मेट्रो निर्माण के दौरान खुदाई के समय लाइन में लीकेज होने की आशंका है।

शाहपुरा में भी पहले हो चुका है गैस लाइन लीकेज
भोपाल में भूमिगत गैस लाइन से जुड़ी ऐसी घटना पहले भी सामने आ चुकी है। कुछ महीने पहले शाहपुरा थाने के सामने गैस लाइन में लीकेज हुआ था।

संबंधित समाचार

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार
Top News

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

3 minutes ago
डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल
Top News

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

5 minutes ago
क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
Top News

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

27 minutes ago
23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार
Top News

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

36 minutes ago
स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम
Top News

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

43 minutes ago
किसान के घर 50 लाख की चोरी
Top News

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब

about 1 hour ago
जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान
Top News

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व

about 1 hour ago
शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत
Top News

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत:जागती आंखें करेंगी लक्ष्मी का इंतजार

about 1 hour ago
दिवाली से पहले Bajaj का धमाका
Top News

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

about 2 hours ago
राजीनामा कर फिर किया बलात्कार
Top News

राजीनामा कर फिर किया बलात्कार:शादी का सपना दिखाया; कोर्ट में बयान बदलवाए

about 2 hours ago
पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:जेल में बंद सप्लायर के नेटवर्क का खुलासा

about 2 hours ago
राहुल गांधी से रैली टालने की अपील
Top News

राहुल गांधी से रैली टालने की अपील:कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर हुई थी इतने हजार करोड़ की बिक्री

about 2 hours ago
दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष
Top News

दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष:पीड़िता ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए
Top News

छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए

about 2 hours ago
पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान
Top News

पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान:बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करें

about 2 hours ago
अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा
Top News

अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा:आबकारी अधिकारी की पत्नी को लगी गोली; उपचार के दौरान मौत

about 2 hours ago
ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा
Top News

ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा:निगम वाहन के सामने धरने पर बैठे पार्षद; रिमूवल टीम पर पैसे मांगने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप

about 3 hours ago
कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल
Top News

कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल:शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

about 3 hours ago
मिलावटखोर  खबरदार
Top News

मिलावटखोर खबरदार:मध्य प्रदेश सरकार का महाअभियान सीएम स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन:197 कार्टून पटाखे जब्त; लाखों का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!