पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार: जेल में बंद सप्लायर के नेटवर्क का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युवाओं को बर्बाद करने वाले गांजा तस्कर नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई कर पांच किलो गांजे की खेप पकड़ी है। पूछताछ में जेल में बंद गांजा सप्लायर से जुड़े नेटवर्क और उसके साथ काम करने वाले लोगों के नाम सामने आए हैं।
पुलिस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और गांजा तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। पूछताछ में गांजे की खेप पहुंचाने के मामले में शुभम विधोने निवासी तुकोगंज का नाम सामने आया है। वहीं, मयूर भोगे की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर मालवा मिल गोमा की फैल निवासी मोनू नायक को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन ट्रैफिक में फंस गया।
घेराबंदी कर पांच किलो गांजे की खेप के साथ पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ गांजे की खेप मोनू नायक को तुकोगंज निवासी शुभम विधोने ने डिलीवरी देकर भेजी थी। सूत्रों के अनुसार शुभम जेल में बंद गांजा सप्लायर रजत ठाकुर का खास साथी और पार्टनर बताया जा रहा है।
उसके साथ मयूर भोगे भी काम संभालता है। रजत के जेल जाने के बाद शुभम और मयूर बड़े पैमाने पर कारोबार संभाल रहे थे। बताया गया है शुभम मुंबई के मीरा रोड थाने से भी किसी मामले में फरार है।
गौरतलब है कि खुलासा फर्स्ट गांजा सप्लायर रजत ठाकुर को लेकर पहले कई खुलासे कर चुका है। इसके बाद विजय नगर थाना और क्राइम ब्रांच ने भी उसके खिलाफ गांजे के मामले दर्ज किए थे।
अब मोनू नायक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच की आज मोनू नायक को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है।
रिमांड में सख्ती से पूछताछ की जाएगी। उसका मोबाइल फोन भी खंगाला जाएगा, ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और उनकी भूमिका का पता लगाया जा सके। वहीं, शुभम विधोने की भी जांच की जा रही है।
विजय नगर और तुकोगंज थाने के निगरानीशुदा
खुलासा फर्स्ट को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुभम विधोने तुकोगंज थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है। वहीं, उसका साथी मयूर भोगे विजय नगर थाना क्षेत्र का गुंडा बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच दोनों की भूमिका और गांजा तस्करी नेटवर्क से उनके कथित संबंधों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत:जागती आंखें करेंगी लक्ष्मी का इंतजार

मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा:थिंक गैस लाइन में लगी आग; 10 फीट तक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

राजीनामा कर फिर किया बलात्कार:शादी का सपना दिखाया; कोर्ट में बयान बदलवाए

राहुल गांधी से रैली टालने की अपील:कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर हुई थी इतने हजार करोड़ की बिक्री

दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष:पीड़िता ने उठाए सवाल

छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए

पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान:बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करें

अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा:आबकारी अधिकारी की पत्नी को लगी गोली; उपचार के दौरान मौत

ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा:निगम वाहन के सामने धरने पर बैठे पार्षद; रिमूवल टीम पर पैसे मांगने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप

कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल:शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

मिलावटखोर खबरदार:मध्य प्रदेश सरकार का महाअभियान सीएम स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग

देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन:197 कार्टून पटाखे जब्त; लाखों का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के सच को सियासी रंग देने की कोशिश

देखिये वीडियो, नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई:मंत्री बोले- जिम्मेदारों को किया है सस्पेंड

घरेलू विवाद में पति की हत्या:पत्नी ने मोगरी से हमला कर ली जान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

यात्रियों के लिए खुशखबरी:कुमेड़ी ISBT से इस दिन से चलेंगी बसें; इन रूटों पर होगा संचालन

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी; एक ही परिवार के 5 सदस्यों और चालक की मौत, मुंडन के लिए निकला था परिवार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!