खबर
Top News

राजीनामा कर फिर किया बलात्कार: शादी का सपना दिखाया; कोर्ट में बयान बदलवाए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अक्टूबर 2026, 1:55 pm
शेयर करें:
राजीनामा कर फिर किया बलात्कार

आरोपी को साठगांठ कर थाने से छोड़ने के आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दुष्कर्म के मामलों में पीड़िताओं को भरोसे में लेकर मनमानी लिखापढ़ी करवाकर उनके कानूनी रूप से हाथ काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला छत्रीपुरा थाने से सामने आया है, जहां दुष्कर्म के केस में जेल में बंद आरोपी के परिजनों ने पीड़िता को भरोसे में लेकर शादी का वादा किया।

दुष्कर्म के आरोपी रहे युवक के पिता और मामा ने विवाह का आश्वासन देकर पीड़िता से कोर्ट में शपथ-पत्र दिलवाकर जमानत करवा ली। इसके बाद बयान बदलवाने का दबाव बनाया।

आरोपी के दोषमुक्त होते ही सारे वादे खत्म हो गए। आरोपी ने शादी का झांसा देकर छत्रीपुरा इलाके की होटल याशिका में ले जाकर सुहागरात के नाम पर दोबारा दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया शिकायत पर छत्रीपुरा पुलिस ने आरोपी हरिओम चावड़ा और उसे थाने बुलाया। बयान लेकर जांचकर्ता एसआई सत्यनारायण दुबे ने कहा कार्रवाई नहीं बनती।

तुम घर चले जाओ। पीड़िता का आरोप है कि उसके सामने खुफिया के पुलिसकर्मी हरिओम के गले में हाथ डालकर घूम रहे थे। उससे लाखों रुपए में साठगांठ कर उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने इसके वीडियो बनाकर टीआई को दिखाए तो वे स्टाफ का हित साधने लगे।

मामले में थाने पर सुनवाई नहीं होने के चलते पीड़िता कल अपने वकील के साथ सराफा एसीपी यश बिजोरिया के कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, एरोड्रम पुलिस ने 13 मार्च 2026 को उज्जैन की तिरुपति प्लैटिनम कॉलोनी के रहने वाले हरिओम पिता दिनेश चावड़ा पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। युवती ने बताया कि हरिओम के जेल जाने के बाद से उसके परिवार वाले जमानत के लिए प्रयास कर रहे थे।

इस बीच पिता दिनेश चावड़ा और मामा संजय सोलंकी ने उससे संपर्क करते हुए कहा कि हरिओम की जमानत करवा दो, तुम दोनों की शादी करवा देंगे।

आरोप है कि विवाह का आश्वासन देकर उससे बयान बदलवाए गए और न्यायालय में राजीनामे की बात कहलवाई गई। हरिओम ने 19 फरवरी 2025 को उसे ले जाकर नोटरी के जरिए विवाह संबंधी दस्तावेज बनवाए और फिर होटल में शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में जमानत मिलने पर भी वह शादी का भरोसा देता रहा। इस बीच पीड़िता के बयानों के बाद 16 मार्च 2026 को हरिओम दोषमुक्त हो गया। इसके बाद उसने भी पीड़िता से दूरी बना ली और शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके द्वारा हरिओम और उसके परिवार से शादी की बात कहने पर उसे धमकाया गया।

पीड़िता ने बताया कि परेशान होकर उसने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को शिकायत की थी। इसकी जांच सराफा एसीपी यश बिजोरिया को सौंपी गई थी। उन्होंने जांच थाने भेज दी।

आरोप है कि एसआई सत्यनारायण दुबे और खुफिया के पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को बुलाया। कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने हरिओम से लाखों रुपए में तोड़बट्टा कर लिया। पीड़िता का कहना है कि उसके सामने ही पुलिसकर्मी थाने के बाहर दोस्तों की तरह हरिओम के गले में हाथ डालकर घूम रहे थे।

उसे देखकर दूर हो गए। इसके बाद उसे एक्टिवा पर बैठाकर ले गए। पीड़िता ने पीछा कर वीडियो बनाए, जिनमें पुलिसकर्मी उसे कुछ लेन-देन करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि करीब 4 लाख रुपए में तोड़बट्टा हुआ है। पुलिसकर्मियों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पीड़िता का कहना है कि हरिओम के पिता दिनेश और मामा संजय ने षड्यंत्रपूर्वक मनमाने ढंग से लिखापढ़ी करवाकर बेटे की जमानत करवाई है। पुलिस उन पर कार्रवाई करने के बजाय खेल कर रही है।

पीड़िता ने पीछा कर कैमरे में कैद किया लेन-देन
पीड़िता के वकील रोहिताश पांडे ने बताया कि छत्रीपुरा थाने के पुलिसकर्मियों और हरिओम चावड़ा के बीच हुई मेहरबानी का पूरा घटनाक्रम पीड़िता ने पीछा कर अपने कैमरे में कैद किया।

पीड़िता ने ये सभी वीडियो एसीपी यश बिजोरिया को दिखाते हुए पूरे मामले की जानकारी दी। इनमें पुलिसकर्मी आरोपी रहे हरिओम चावड़ा को गंगवाल बस स्टैंड स्थित होटल से कलेक्टर कार्यालय की तरफ ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

इसके बाद एक जगह रुककर लेन-देन करते नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों के पैसों के कथित लेन-देन और संदिग्ध गतिविधियों का वीडियो देखने के बाद एसीपी बिजोरिया ने खुद थाने पहुंचकर जांच करने की बात कही। मामले में सराफा एसीपी यश बिजोरिया से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह फोन नहीं उठाया।

संबंधित समाचार

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम
Top News

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

less than a minute ago
किसान के घर 50 लाख की चोरी
Top News

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब

5 minutes ago
जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान
Top News

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व

25 minutes ago
शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत
Top News

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत:जागती आंखें करेंगी लक्ष्मी का इंतजार

37 minutes ago
मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा
Top News

मेट्रो की खुदाई के दौरान हादसा:थिंक गैस लाइन में लगी आग; 10 फीट तक उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

38 minutes ago
दिवाली से पहले Bajaj का धमाका
Top News

दिवाली से पहले Bajaj का धमाका:Pulsar NS200 लॉन्च; बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

about 1 hour ago
पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:जेल में बंद सप्लायर के नेटवर्क का खुलासा

about 1 hour ago
राहुल गांधी से रैली टालने की अपील
Top News

राहुल गांधी से रैली टालने की अपील:कारोबारी बोले- करोड़ों का नुकसान होगा; 2025 में दिवाली पर हुई थी इतने हजार करोड़ की बिक्री

about 1 hour ago
दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष
Top News

दुष्कर्म के आरोपी सैयद नौशाद अली को भाजपा ने बनाया वार्ड अध्यक्ष:पीड़िता ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए
Top News

छाती पर ऐसी मोगरी मारी कि पति के प्राण पखेरू उड़ गए

about 2 hours ago
पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान
Top News

पुलिस कमिश्नर का सख्त फरमान:बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करें

about 2 hours ago
अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा
Top News

अलमारी में बंदूक रखते समय हादसा:आबकारी अधिकारी की पत्नी को लगी गोली; उपचार के दौरान मौत

about 2 hours ago
ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा
Top News

ठेले जब्त करने पर नेमावर रोड पर मचा भारी हंगामा:निगम वाहन के सामने धरने पर बैठे पार्षद; रिमूवल टीम पर पैसे मांगने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप

about 2 hours ago
कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल
Top News

कर्णावत पान, अमृतसरी नान ढाबा से लिए सैंपल:शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

about 2 hours ago
मिलावटखोर  खबरदार
Top News

मिलावटखोर खबरदार:मध्य प्रदेश सरकार का महाअभियान सीएम स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का एक्शन:197 कार्टून पटाखे जब्त; लाखों का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
भ्रष्टाचार के सच को सियासी रंग देने की कोशिश
Top News

भ्रष्टाचार के सच को सियासी रंग देने की कोशिश

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, नगरीय निकायों की खरीदी में गड़बड़ी पर कार्रवाई:मंत्री बोले- जिम्मेदारों को किया है सस्पेंड

about 2 hours ago
घरेलू विवाद में पति की हत्या
Top News

घरेलू विवाद में पति की हत्या:पत्नी ने मोगरी से हमला कर ली जान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

about 3 hours ago
यात्रियों के लिए खुशखबरी
Top News

यात्रियों के लिए खुशखबरी:कुमेड़ी ISBT से इस दिन से चलेंगी बसें; इन रूटों पर होगा संचालन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!