इस ज्योतिर्लिंग में आता है हर साल करोड़ों का चढ़ावा: ऑनलाइन दान और शीघ्र दर्शन से बढ़ रही आय; पारदर्शिता का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ओंकारेश्वर।
अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि से जुड़े विवाद के बाद देशभर के प्रमुख मंदिरों की दान व्यवस्था चर्चा में है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की दान प्रणाली भी सुर्खियों में आ गई है। मंदिर में प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का दान प्राप्त होता है और इसकी गणना एवं प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था लागू की गई है।
ट्रस्ट दान राशि सार्वजनिक नहीं करता
नर्मदा नदी के मध्य स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अनुमान है कि मंदिर को प्रतिवर्ष 70 करोड़ रुपये से अधिक का दान प्राप्त होता है, हालांकि मंदिर ट्रस्ट आधिकारिक तौर पर कुल दान राशि सार्वजनिक नहीं करता।
ऑनलाइन दान और शीघ्र दर्शन से बढ़ रही आय
मंदिर प्रशासन के अनुसार आय के प्रमुख स्रोतों में ऑनलाइन शीघ्र दर्शन सुविधा, प्रसादालय, लड्डू बिक्री और श्रद्धालुओं द्वारा दिया जाने वाला दान शामिल है।
शीघ्र दर्शन सुविधा मंदिर की आय का बड़ा माध्यम है। प्रतिदिन लगभग दो हजार स्लॉट बुक किए जाते हैं। प्रति श्रद्धालु 300 रुपये शुल्क के हिसाब से केवल इस व्यवस्था से ही रोजाना करीब छह लाख रुपये की आय होने का अनुमान है।
सोना-चांदी के आभूषण और सिक्के भी आते हैं दान में
श्रद्धालु नकद राशि के अलावा सोना-चांदी के आभूषण और सिक्के भी दान स्वरूप अर्पित करते हैं, जिनके सुरक्षित संरक्षण की विशेष व्यवस्था की गई है।
सप्ताह में दो बार होती है दान राशि की गणना
मंदिर में प्राप्त नकद दान की गणना निर्धारित प्रक्रिया के तहत सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को की जाती है। यह कार्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाता है तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाती है।
इससे पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन दान की व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिससे देश-विदेश में बैठे भक्त सीधे मंदिर ट्रस्ट को सहयोग कर सकते हैं।
2024 में आय-व्यय का पत्र हुआ था वायरल
मंदिर की आय को लेकर वर्ष 2024 में एक दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें मंदिर की वार्षिक आय करीब 33 करोड़ रुपये बताई गई थी। हालांकि इस संबंध में मंदिर प्रशासन ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।
महाकाल लोक के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या
उज्जैन में महाकाल लोक विकसित होने के बाद प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। ओंकारेश्वर में सामान्य दिनों में प्रतिदिन 25 से 30 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि पूर्णिमा, अमावस्या, शनिवार और रविवार को यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है।
कलेक्टर बोले- दान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी
खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि मंदिर में प्राप्त अधिकांश दान ऑनलाइन माध्यम से आता है। नकद दान की गणना भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ की जाती है।
दानदाताओं को रसीद उपलब्ध कराई जाती है और आयकर छूट के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाते हैं।अयोध्या में सामने आए दान विवाद के बाद ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन ने अपनी व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बताते हुए कहा है कि दान प्रबंधन की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जाती हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!